{"_id":"5d62dd338ebc3e93dd48d14e","slug":"8-year-old-shooting-wonder-boy-divyansh-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग रेंज में धमाल मचा रहा आठ साल का दिव्यांश ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शूटिंग रेंज में धमाल मचा रहा आठ साल का दिव्यांश
Mon, 26 Aug 2019 12:40 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : file photo
आठ बरस की उम्र में जब हमउम्र बच्चे कार्टून या मोबाइल देखने में मसरूफ रहते है, पिथौरागढ़ का दिव्यांश जोशी निशानेबाजी रेंज पर कड़ी मेहनत करता है ताकि अपनी बहन की तरह भविष्य में भारत की पदक उम्मीद बन सके।
विज्ञापन
भारत के सीमावर्ती पिथौरागढ़ जिले में कक्षा चार के छात्र दिव्यांश ने इंटर स्कूल और इंटर कॉलेज राज्य स्तरीय निशानेबाजी स्पर्धा में 50 मीटर राइफल प्रोन में स्वर्ण पदक जीता। उनकी बड़ी बहन यशस्वी राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज है और अभी तक विभिन्न राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के टूर्नामेंटों में चार स्वर्ण समेत 16 पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन
अपने पिता मनोज जोशी के मार्गदर्शन में निशानेबाजी के गुर सीख रहे दोनों भाई बहन ने अक्तूबर में भोपाल में होने वाले राष्ट्रीय स्कूली खेलों के लिए क्वालिफाई कर लिया है। यशस्वी ने 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण और 10 मीटर पिस्टल में कांस्य पदक जीता। दिव्यांश सुबह एक घंटा और शाम को दो घंटा रेंज पर बिताता है
विज्ञापन