फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   7 Indian boxers reached the quarter-finals of Thailand Open International Boxing

भारतीय मुक्केबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन, सात खिलाड़ियों ने थाईलैंड ओपन के क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Tue, 23 Jul 2019 08:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 23 Jul 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
7 Indian boxers reached the quarter-finals of Thailand Open International Boxing
दीपक सिंह - फोटो : social media

एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक सिंह (49 किग्रा) और पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निखत जरीन (51 किग्रा) सहित सात भारतीय मुक्केबाजों ने सोमवार को थाईलैंड ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। 

विज्ञापन


बैंकाक में थाइलैंड अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दीपक और निखत के अलावा इंडिया ओपन की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता मनीषा मोन (57 किग्रा), एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आशीष कुमार (75 किग्रा), स्ट्रैंडजा कप की रजत पदक विजेता मंजू रानी (48 किग्रा) और इंडिया ओपन के रजत पदक विजेता ब्रिजेश यादव (81 किग्रा) भी अंतिम आठ खिलाड़ियों में जगह बनाने में सफल रहे। 
विज्ञापन


महिला 75 किग्रा वर्ग में भाग्यवती कचारी पहले ही पहले दौर में बाई मिलने के बाद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी थी। दीपक ने दबदबा बनाते हुए मोरक्को के सेद मोर्ताजी को 5-0 से हराया। अब वह पदक पक्का करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा ने भी एकतरफा मुकाबले में थाईलैंड की संजीवनी श्रीमाली को 5-0 से हराया। दूसरी तरफ आशीष को स्थानीय दावेदार अफीसित कननखोखुरिया को 4-1 से हराने में मशक्कत करनी पड़ी। निखत ने आस्ट्रेलिया की तास्मिन बेनी को 5-0 से हराया जबकि मंजू रानी ने लाओस की चानतिलाथ दाओमायुली को 5-0 से शिकस्त दी। ब्रिजेश ने क्रोएशिया के मातेज उरेमोविच को 5-0 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed