{"_id":"5d35e9a48ebc3e6d181029c0","slug":"7-indian-boxers-reached-the-quarter-finals-of-thailand-open-international-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मुक्केबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन, सात खिलाड़ियों ने थाईलैंड ओपन के क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय मुक्केबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन, सात खिलाड़ियों ने थाईलैंड ओपन के क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह
Tue, 23 Jul 2019 08:16 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 23 Jul 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
दीपक सिंह
- फोटो : social media
एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक सिंह (49 किग्रा) और पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निखत जरीन (51 किग्रा) सहित सात भारतीय मुक्केबाजों ने सोमवार को थाईलैंड ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
बैंकाक में थाइलैंड अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दीपक और निखत के अलावा इंडिया ओपन की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता मनीषा मोन (57 किग्रा), एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आशीष कुमार (75 किग्रा), स्ट्रैंडजा कप की रजत पदक विजेता मंजू रानी (48 किग्रा) और इंडिया ओपन के रजत पदक विजेता ब्रिजेश यादव (81 किग्रा) भी अंतिम आठ खिलाड़ियों में जगह बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन
महिला 75 किग्रा वर्ग में भाग्यवती कचारी पहले ही पहले दौर में बाई मिलने के बाद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी थी। दीपक ने दबदबा बनाते हुए मोरक्को के सेद मोर्ताजी को 5-0 से हराया। अब वह पदक पक्का करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं।
विज्ञापन
मनीषा ने भी एकतरफा मुकाबले में थाईलैंड की संजीवनी श्रीमाली को 5-0 से हराया। दूसरी तरफ आशीष को स्थानीय दावेदार अफीसित कननखोखुरिया को 4-1 से हराने में मशक्कत करनी पड़ी। निखत ने आस्ट्रेलिया की तास्मिन बेनी को 5-0 से हराया जबकि मंजू रानी ने लाओस की चानतिलाथ दाओमायुली को 5-0 से शिकस्त दी। ब्रिजेश ने क्रोएशिया के मातेज उरेमोविच को 5-0 से हराया।