{"_id":"5d349b888ebc3e6cd5066eab","slug":"40-year-old-manny-pacquiao-beats-keith-thurman-on-split-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनी मुक्केबाजी इतिहास के सबसे उम्रदराज वेल्टरवेट चैंपियन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मैनी मुक्केबाजी इतिहास के सबसे उम्रदराज वेल्टरवेट चैंपियन
Sun, 21 Jul 2019 10:36 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:36 PM IST
सार
-40 साल के पैकियाओ ने 12 दौर के मुकाबले में विभाजित फैसले में थरमन को दी शिकस्त
-62वीं जीत है यह मैनी की 71 मुकाबलों में, जिसमें 39 नॉकआउट जीत हैं
-01 पहली हार है यह करमन की 30 मुकाबलों में। इससे पहले वह 29 मुकाबलों से अजेय थे जिसमें 22 नॉकआउट में जीती थी
-137 करोड़ रुपये (2 करोड़ डॉलर) मिले इस जीत से मैनी को
विज्ञापन
मैनी पैकियाओ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिलिपींस के दिग्गज मुक्केबाज मैनी पैकियाओ विभाजित फैसले में अमेरिका के कीथ थरमन को हराकर मुक्केबाजी इतिहास के सबसे उम्रदराज वेल्टरवेट चैंपियन बने। चालीस वर्षीय पैकियाओ ने 14356 दर्शकों की क्षमता वाले खचाखच भरे एमजीएफ ग्रैंड गार्डन एरेना में रोमांचक मुकाबले में थरमन को पछाड़ा।
विज्ञापन
30 साल के थरमन इस मुकाबले से पहले अजेय थे। पैकियाओ ने पहले दौर में ही थरमन को रिंग में गिराया और फिर 12 दौर के मुकाबले के दौरान अधिकांश समय हावी रहे। थरमन ने अंतिम चरण में वापसी की लेकिन जजों ने पैकियाओ क पक्ष में फैसला सुनाया।
विज्ञापन
दो जजों ने पैकियाओ के पक्ष में 115-112 जबकि एक जज ने थरमन के पक्ष में 114-113 से फैसला दिया। अब पैकियाओ का रिकॉर्ड 62-7-2 हो गया है, जिसमें 39 नॉकआउट जीत शामिल हैं। वहीं करमन की यह 30 मुकाबलों में पहली हार है। वह इससे पहले पिछले 29 मुकाबलों से अजेय थे, जिसमें से 22 नॉकआउट जीत हैं।
विज्ञापन
जीत के बाद मैनी पैकियाओ ने कहा, 'यह मुकाबला मजेदार रहा। मेरे विपक्षी बॉक्सर एक अच्छे फाइटर हैं। वह मुकाबले में काफी मजबूत नजर आए।'