फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   21 runners dead as extreme weather hits China ultramarathon

चीन अल्ट्रामैराथन: खराब मौसम के चलते 21 धावकों की मौत, 151 सुरक्षित

Sun, 23 May 2021 06:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 23 May 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
21 runners dead as extreme weather hits China ultramarathon
अल्ट्रामैराथन में 21 की मौत - फोटो : social media

चीन के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में पर्वतीय अल्ट्रामैराथन (दौड़) में ओलावृष्टि, बर्फीली बारिश और तूफान के कारण 21 धावकों की मौत हो गई। इसकी जानकारी चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने दी।एजेंसी के मुताबिक, प्रतिभागियों को शारीरिक परेशानी और शरीर के तापमान में अचानक गिरावट का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


151 लोग सुरक्षित
इस प्रतियोगिता में धावकों को 2,000-3,000 मीटर (6,500-9,800 फीट) की ऊंचाई पर एक बेहद संकरे पहाड़ी रास्ते को पार करना था। इस 100 किलोमीटर (60 मील) की दौड़ को शनिवार को गांसु प्रांत के बैयिन शहर में 'येलो रिवर स्टोन फॉरेस्ट टूरिस्ट साइट' पर आयोजित किया गया था। बता दें कि सात सौ से अधिक कर्मियों के बचाव दल ने हाड़ कंपा देने वाली ठंड में पूरा बचाव अभियान चलाने के बाद इस बात की पुष्टि की कि 172 प्रतिभागियों में से 151 लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


भाग लेने वाले प्रतिभागी नौसिखिये नहीं थे
शंघाई स्थित सरकार समर्थित एक अखबार के मुताबिक, इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी नौसिखिये नहीं थे। मृतकों में जाने-माने धावक लियांग जिंग भी शामिल हैं, जिन्होंने निंगबो में 100 किलोमीटर (62-मील) की दौड़ जीती थी। इस दौड़ के आयोजक 'गांसु शेंगजिंग स्पोर्ट्स कल्चर डेवलपमेंट कंपनी' के लिए काम करने वाली एक महिला ने कहा कि दौड़ के दिन के लिए खराब मौसम की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई थी। एक प्रतिभागी ने बताया, 'मुख्य दौड़ शुरू होने से पहले मैंने दो किलोमीटर की दौड़ के साथ वार्मअप (पूर्वाभ्यास) किया लेकिन इससे मेरे शरीर के तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed