{"_id":"6192f719a6046b5f637a6c62","slug":"19-year-old-indian-archer-mohit-deshaval-defeated-choi-yonghee-of-korea-at-asian-archery-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Archery Championships: भारत के 19 साल के तीरंदाज मोहित ने कोरिया के चोई को दी मात","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Asian Archery Championships: भारत के 19 साल के तीरंदाज मोहित ने कोरिया के चोई को दी मात
Tue, 16 Nov 2021 05:42 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 16 Nov 2021 05:42 AM IST
सार
Asian Archery Championships: मोहित सेमीफाइनल में अनुभवी अभिषेक वर्मा का सामना करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के 19 साल के खिलाड़ी मोहित देशवाल ने सोमवार को यहां एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप के पुरुष कंपाउंड वर्ग में कोरिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त चोई योंगही को हराकर बड़ा उलटफेर किया। मोहित सेमीफाइनल में अनुभवी अभिषेक वर्मा का सामना करेंगे।
विज्ञापन
कंपाउंड महिला वर्ग से ज्योति सुरेखा सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। रिकर्व वर्ग में भारतीय तीरंदाजों को एक बार फिर कोरिया के खिलाड़ियों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा तो वही कंपाउंड वर्ग में तीन खिलाड़ियों ने भारत की उम्मीदों को जीवित रखा है।
विज्ञापन