फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   148 athletes, mostly Olympics bound, across sports get COVID vaccine first dose, 17 fully vaccinated 

टोक्यो ओलंपिक: 148 खिलाड़ियों को लगा कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, आईओए ने दी जानकारी

Sat, 22 May 2021 01:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 22 May 2021 01:14 PM IST
सार

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि इन 148 खिलाड़ियों में से 17 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें दोनों टीके लगा दिए गए हैं जबकि 131 खिलाड़ियों को अभी पहला टीका लगा है।

विज्ञापन
148 athletes, mostly Olympics bound, across sports get COVID vaccine first dose, 17 fully vaccinated 
आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों सहित विभिन्न खेलों के कुल 148 खिलाड़ियों पर कोरोना का पहला डोज लग चुका है। इस बात की जानकारी भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने दी है। 

विज्ञापन


आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि इन 148 खिलाड़ियों में से 17 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें दोनों टीके लगा दिए गए हैं जबकि 131 खिलाड़ियों को अभी पहला टीका लगा है। इन 148 खिलाड़ियों में वे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों में जगह बना सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले 13 खिलाड़ियों को भी कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। इसके अलावा दो खिलाड़ियों को दोनों टीके लगाये जा चुके हैं। टोक्यो पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से शुरू होंगे। इस तरह से 20 मई तक 163 खिलाड़ियों (पैरालंपिक सहित) ने कम से कम पहला टीका लगवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बत्रा ने टोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई तक 87 अधिकारियों ने कोरोना का पहला टीका लगा दिया है जबकि 23 अधिकारियों पर दोनों टीके लग गए हैं।

अब तक भारत के 90 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। टोक्यो खेलों को कोरोना के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस बीच भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने बताया कि ओलंपिक में भाग लेने वाले निशानेबाजों पर क्रोएशिया में ही टीका लगाया जाएगा क्योंकि उन्हें वहीं से तोक्यो जाना है। भारतीय निशानेबाज अभी क्रोएशिया में अभ्यास कर रहे हैं।

इनमें से कुछ पर भारत से रवाना होने से पहले ही पहला टीका लगा दिया गया था और उन पर दूसरा टीका क्रोएशिया में लगाया जाएगा। तलवारबाज भवानी देवी अभी इटली में अभ्यास कर रही हैं और उन्हें वहीं पहला टीका लगाया गया जबकि भारोत्तोलक मीराबाई चानू को अमेरिका में पहला टीका लगाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed