फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   14 year old Bharath Subramaniyam becomes 73rd Indian Grandmaster

उपलब्धि: भरत सुब्रमण्यम बने देश के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर, 14 साल की उम्र में किया कमाल

Sun, 09 Jan 2022 11:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैटोलिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैटोलिका Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 09 Jan 2022 11:01 PM IST
सार

भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी भरत सुब्रमण्यम देश के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने रविवार को इटली में एक टूर्नामेंट में तीसरे और अंतिम ग्रैंडमास्टर मानदंड हासिल किया और यह उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन
14 year old Bharath Subramaniyam becomes 73rd Indian Grandmaster
भरत सुब्रमण्यम - फोटो : social media

विस्तार

भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी भरत सुब्रमण्यम देश के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने रविवार को इटली में एक टूर्नामेंट में तीसरे और अंतिम ग्रैंडमास्टर मानदंड हासिल किया और यह उपलब्धि हासिल की। चेन्नई के 14 वर्षीय खिलाड़ी कैटोलिका में आयोजित प्रतियोगिता के नौ दौर में 6.5 अंक हासिल कर चार अन्य खिलाड़ियों के साथ सातवें पायदान पर रहे। उन्होंने यहां अपना तीसरा ग्रैंडमास्टर मानदंड प्राप्त करने के साथ अपेक्षित 2,500 (ईएलओ) अंक भी हासिल कर लिया।

विज्ञापन


भरत के साथी भारतीय खिलाड़ी एम आर ललित बाबू सात अंकों के साथ टूर्नामेंट के विजेता बनकर उभरे। उन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त एंटोन कोरोबोव (यूक्रेन) सहित तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ बराबरी करने के बाद बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर वर्गानी कप शतरंज टूर्नामेंट जीता। भरत को इस दौरान कोरोबोव और ललित बाबू के खिलाफ दो मैच में हार का सामना करना पड़ा था और उनका एक मुकाबला ड्रा पर छूटा था।
विज्ञापन


भरत ने फरवरी 2020 में मॉस्को में एअरोनफ्लोट ओपन में 11 वां स्थान हासिल करने के बाद अपना पहला ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल किया था। उन्होंने अक्तूबर 2021 में 6.5 अंकों के साथ बुल्गारिया में जूनियर राउंडटेबल अंडर 21 टूर्नामेंट में चौथा स्थान हासिल करने के बाद दूसरा मानदंड हासिल किया। ग्रैंडमास्टर बनने के लिए खिलाड़ी को तीन नार्म हासिल करना था और साथ ही 2,500 (ईएलओ) अंक भी लेना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भरत से पहले मित्रभा गुहा पिछले साल नवंबर में 72वें ग्रैंडमास्टर जबकि उनसे दो दिन पहले संकल्प गुप्ता 71वें ग्रैंडमास्टर बने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed