{"_id":"5ef89b3b84b2c46bd3051f2c","slug":"13-year-old-mumbai-based-racer-aashi-selected-for-ambitious-girls-on-track-for-rising-stars-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई की 13 वर्षीय रेसर आशी एंबीशस गर्ल्स ऑन ट्रैक राइजिंग स्टार्स प्रोजेक्ट के लिए चुनी गईं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मुंबई की 13 वर्षीय रेसर आशी एंबीशस गर्ल्स ऑन ट्रैक राइजिंग स्टार्स प्रोजेक्ट के लिए चुनी गईं
Sun, 28 Jun 2020 06:59 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
आशी हंसपाल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की उभरती हुई रेसर 13 वर्षीय आशी हंसपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अहम प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गई हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स की संस्था एफआईए के ‘एंबीशस गर्ल्स ऑन ट्रैक राइजिंग स्टार्स प्रोजेक्ट’ के लिए चुना गया है। इसके अंतर्गत उन्हें पहले चरण में फ्रांस के पॉल रिचर्ड सर्किट पर प्रशिक्षण का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
मुंबई की रहने वाली आशी का चयन 12 से 16 साल की 19 अन्य लड़कियों के साथ हुआ है। इस प्रोजेक्ट के लिए पांच महाद्वीपों से 70 आवेदन आए थे।
एफआईए की महिला विभाग की अध्यक्ष मिशेल माउंटेन ने आशी को पत्र लिखकर उम्मीद व्यक्त की कि एक दिन उन्हें फेरारी ड्राइवर अकादमी में शामिल होने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
माउंटेन ने कहा, ‘आपको सफल होना चाहिए। आप हमारे प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगी। आपके पास संभवतः फेरारी ड्राइवर अकादमी में शामिल होने और एफआईए एफ-4 सीजन में हिस्सा लेने का मौका होगा।
विज्ञापन