{"_id":"5e4e051e8ebc3ef2d8289074","slug":"11-sportsperson-including-four-minor-test-positive-in-doping-after-nada-sampling","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाडा की ओर से की गई सैंपलिंग में 11 खिलाड़ी डोप में फंसे, चार नाबालिग भी शामिल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नाडा की ओर से की गई सैंपलिंग में 11 खिलाड़ी डोप में फंसे, चार नाबालिग भी शामिल
Thu, 20 Feb 2020 09:33 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 20 Feb 2020 09:33 AM IST
सार
- नाडा ने की थी सैंपलिंग
- खिलाड़ियों ने किया नारएंड्रोस्टेरॉन और स्टेनोजोलॉल जैसे स्टेरायड का सेवन
- चार नाबालिग सहित 11 खिलाड़ी पाए गए पॉजिटिव
विज्ञापन
DOPE TEST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाडा की ओर से स्कूल गेम्स और नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स में किए गए डोप टेस्ट में चार नाबालिग खिलाड़ी नारएंड्रोस्टेरॉन और स्टेनोजोलॉल जैसे स्टेरायड के लिए डोप में पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो एथलेटिक्स एक-एक बॉक्सिंग और वॉलीबाल का खिलाड़ी शामिल हैं। इन चार नाबालिगों समेत कुल 11 खिलाड़ी डोप में पकडे़ गए हैं।
विज्ञापन
नाडा की ओर से की गई सैंपलिंग में दो पहलवान, दो एथलीट, एक-एक वेटलिफ्टर और एक जुडोका भी शामिल है। नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में खेलने वाली एथलीट राखी सिंह (800 मीटर) स्टेनोजोलॉल के लिए, इंटर सर्विसेज में खेलने वाले हेमर थ्रोअर आशीष जाखड़ मेटेंडिनॉन के लिए, जूनियर राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग में खेलने वाले निहाल राज स्टेनोजोलाल के लिए, नेशनल चैंपियनशिप में खेलने वाली बॉक्सर दिव्या पवार हिगेनामाइन के लिए, जुडोका विशाल रूहिल के अलावा पहलवान रुबेलजीत सिंह और केदारनाथ पाटिल भी डोप में फंसे हैं
विज्ञापन