फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   100 crore set aside for funding athletes under TOPS says SAI

टॉप्स के अंतर्गत 2020 ओलंपिक की तैयारी के लिए 100 करोड़ रुपये का प्राावधान: साई

Sun, 30 Dec 2018 04:50 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 30 Dec 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
100 crore set aside for funding athletes under TOPS says SAI
olympic 2020

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की महानिदेशक नीलम कपूर के अनुसार खेल मंत्रालय ने टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत 2020 ओलंपिक की खिलाड़ियों की तैयारी के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। खेल मंत्रालय ने टॉप्स को सितंबर 2014 में शुरू किया था और इसका लक्ष्य ओलंपिक के संभावित पदक विजेताओं को तैयारी के लिए वित्तीय सहायता मुहैया कराना है।

विज्ञापन


नीलम ने पीटीआई से कहा, 'हमने 2020 ओलंपिक के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की राशि रखी है। खेल मंत्री ने निर्देश दिया है कि टॉप्स में खिलाड़ियों के लिए कोष की कमी नहीं होनी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'टॉप्स के साथ हम समग्र रुख अपनाने का प्रयास करते हैं। हम राष्ट्रीय महासंघ से सलाह मशविरा करते हैं, राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की प्रतिक्रिया लेते हैं और सभी आंकड़ों पर गौर करने के बाद मिशन ओलंपिक सेल अंतिम चयन करता है।'
विज्ञापन


ओलंपिक 2020 की भारत की तैयारियों को मजबूत करने के लिए सितंबर में टॉप्स सचिवालय भी बनाया गया। टॉप्स के जरिए सरकार 2020 ओलंपिक के संभावित पदक विजेताओं को ही सहायता मुहैया नहीं करा रही बल्कि 2024 और 2028 ओलंपिक खेलों के पदक के दावेदार डेवलपमेंटल समूह के खिलाड़ियों को सहायता देकर भविष्य की प्रतिभाओं की भी मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अनीष भानवाला ने कहा, 'टॉप्स में चयन हमें सुरक्षा की भावना देता है और हमारा मनोबल बढ़ता है कि हमारे अंदर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है और सरकार हमारा पूरा समर्थन कर रही है। वे खिलाड़ी की जरूरत के अनुसार सभी जरूरी विश्व स्तरीय सुविधा मुहैया कराते हैं जो काफी मददगार होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed