फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   10 players including Bhutia Anju Bobby Anjali Bhagwat Sardar included in Olympic cell

मिशन ओलंपिक सेल: भूटिया, अंजु बॉबी, अंजलि भागवत, सरदार समेत 10 खिलाड़ी ओलंपिक सेल में शामिल

Fri, 03 Dec 2021 01:39 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 01:39 AM IST
सार

मिशन ओलंपिक सेल में अंतरराष्ट्रीय खिलाडियों की संख्या बढ़ चुकी है। भूटिया, अंजु बॉबी, अंजलि भागवत, सरदार समेत 10 खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है।  
 

विज्ञापन
10 players including Bhutia Anju Bobby Anjali Bhagwat Sardar included in Olympic cell
Tokyo Olympic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पेरिस ओलंपिक और अगले वर्ष होने वाले एशियाई, राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों की संख्या दोगुनी कर दी है। ओलंपिक की तैयारियों के लिए जिम्मेदार टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) को चलाने वाली एमओसी में फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया, अंजु बॉबी जॉर्ज, अंजलि भागवत, सरदार सिंह समेत 10 पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


ठाकुर का कहना है कि पिछले ओलंपिक की तैयारियों के दौरान मिले अनुभव के आधार पर यह फैसला लिया गया है। इस दौरान एमओसी में पूर्व खिलाडिय़ों से मिले सुझावों ने खिलाडिय़ों की ओलंपिक की तैयारियों और कंपटीशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके चलते ओलंपिक में सात और पैरालंपिक में 19 पदक जीते गए।
विज्ञापन


नई एमओसी में भूटिया, अंजु, अंजलि, सरदार के अलावा तृप्ति मुरगुंडे, वीरेन रसक्वीन्हा, मालव श्राफ, मोनालीसा मेहता, एथलेटिक फेडरेशन के अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला, आईओए अध्यक्ष नरेंदर बत्रा, कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, कार्यकारी निदेशक टीम्स साई, टॉप्स सीईओ, संयुक्त सीईओ, खेल मंत्रालय के निदेशक शामिल किए गए हैं। पिछली कमेटी में गोपीचंद, खजान सिंह, अभिषेक यादव, आदिल सुमारीवाला के अलावा अन्य खेल प्रशासक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed