{"_id":"ab4783a52f4a9266d4758f9b21c85b03","slug":"one-year-bane-on-sarita-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिता देवी पर एक, कोच पर दो साल का बैन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
सरिता देवी पर एक, कोच पर दो साल का बैन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 17 Dec 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंचियोन एशियन गेम्स में कांस्य पदक लेने से इंकार करने वाली भारतीय बॉक्सर सरिता देवी पर एआईबीए ने अनुशासनहीनता की कार्रवाई की है। उन पर एक साल प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा उनके कोच और पति पर दो-दो साल का भी बैन लगाया है। बुधवार को एआईबीए ने इस बात की आधिकारिक घोषणा की।
विज्ञापन
सरिता देवी ने एशियन गेम्स के दौरान एक विवादस्पद मैच में हार जाने के बाद अंपायर के फैसले पर अंगुली उठाई थी। मूल रुप से सिक्किम की रहने वाली सरिता ने अंपायर पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था कि मैच में ज्यादातर राउंड में वे विपक्षी टीम के बॉक्सर पर भारी रही। लेकिन बाद में अंपायर का फैसला काफी चौंकाने वाला था।
विज्ञापन
इसके बाद अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान उन्होंने कांस्य पदक लेने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद अंपायर ने सरिता के खिलाफ अनुशासनहीनता की शिकायत दर्ज की गई। हालांकि बाद में सरिता ने माफी भी मांग ली थी।
विज्ञापन
मामला तूल पकड़ने के बाद सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने भी सरिता पर प्रतिबंध लगाने का विरोध किया था और खेल मंत्रालय से अनुरोध किया कि इस खिलाड़ी पर आजीवन प्रतिबंध जैसी सजा न दी जाए।