फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   one minor crickter died during catch

कैच लपकने में टकराए दो क्रिकेटर, एक की मौत

Mon, 31 Aug 2015 11:59 AM IST
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
one minor crickter died during catch

क्रिकेट में हादसे का एक नया मामला सामने आया है। खेलते हुए कैच लपकने के दौरान एक छोटे से हादसे ने बड़ा रुप ले लिया जिससे एक क्रिकेटर की जान चल गई। मामला हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम कुबेरखेड़ा मैदान का है।

विज्ञापन

घटना के अनुसार, सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम कुबेरखेड़ा मैदान पर रविवार को इलाके के कुछ लड़कों के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था। उन्नाव के थाना औरास के गांव न्योरा ओदई निवासी बसंत लाल का पुत्र अंचल शर्मा (16) और शहर कोतवाली क्षेत्र के पालपुर निवासी सत्येंद्र (17) भी खेल रहे थे।

विज्ञापन

दोनों एक ही टीम के लिए फील्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान बल्लेबाज ने शाट मारी। गेंद हवा में उछली और उस कैच को लपकने के लिए अंचल और सत्येंद्र दोनों आगे बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैच लपकने के लिए टकरा गए दोनों क्रिकेटर

one minor crickter died during catch

क्रिकेट मैच के दौरान बल्लेबाज के शॉट मारने के दौरान अंचल और सत्येंद्र कैच लेते समय आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंचल वहीं गिर पड़ा।


अंचल की नाक में गंभीर चोट के कारण उसने कुछ देर में वहीं पर दम तोड़ दिया। उधर, सत्येंद्र की नाक से भी खून बहता देख लड़के घबरा गए।


सूचना पर आए परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने अंचल को मृत घोषित कर दिया। सत्येंद्र को परिजन निजी अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed