फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Olympian Sift Kaur Samra made it a memorable day for India makes it a golden double in Asian Championships

Shooting: सिफत कौर का एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्णिम प्रदर्शन, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में लहराया परचम

Tue, 26 Aug 2025 06:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 26 Aug 2025 06:26 PM IST
सार

सिफत आठ निशानेबाजों के फाइनल में 589 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में पहुंची थीं। भारत की श्रियांका साडंगी क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रही थीं लेकिन वह सिर्फ रैंकिंग अंकों के लिए खेल रही थी लिहाजा सामरा और आशी पहले और चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे।

विज्ञापन
Olympian Sift Kaur Samra made it a memorable day for India makes it a golden double in Asian Championships
सिफत कौर सामरा - फोटो : ANI

विस्तार

भारत की ओलंपियन निशानेबाज सिफत कौर सामरा ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्णिम प्रदर्शन किया। सिफत ने इस चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने मंगलवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और इसके बाद टीम स्पर्धा में भी सोना दिलाया। सिफत ने फाइनल में 459.2 स्कोर करके चीन की यांग यूजी (458.8) को हराया। वहीं, सामरा, अंजुम मुद्गिल और आशी चौकसे की तिकड़ी ने टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


सिफत आठ निशानेबाजों के फाइनल में 589 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में पहुंची थीं। भारत की श्रियांका साडंगी क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रही थीं लेकिन वह सिर्फ रैंकिंग अंकों के लिए खेल रही थी लिहाजा सामरा और आशी पहले और चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। सामरा ने नीलिंग में 151.0 और प्रोन में 156.2 स्कोर किया। स्टैंडिंग एलिमिनेशन दौर में वह चीनी प्रतिद्वंद्वी से 0.4 अंक आगे रहीं। जापान की नोबाता मिसाकी (448.2) को कांस्य पदक मिला। आशी 402.8 अंक लेकर सातवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


क्वालीफिकेशन में सिफत ने 589 स्कोर किया, जबकि आशी का स्कोर 586 और अंजुम का 578 रहा। तीनों ने कुल 1753 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। जापान 1750 अंक लेकर दूसरे और दक्षिण कोरिया 1745 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। दो बार की ओलंपियन अंजुम 41 निशानेबाजों में 22वें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed