फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Odisha will Host FIH Men’s Junior Hockey World Cup-2021, Announces CM Naveen Patnaik

जूनियर हॉकी विश्व कप: ओडिशा के इस स्टेडियम में खेले जाएंगे सभी मैच, सीएम पटनायक ने किया एलान

Thu, 23 Sep 2021 06:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Sep 2021 06:52 PM IST
सार

भारत जूनियर हॉकी विश्व कप का डिफेंडिंग चैंपियन है। पिछली बार 2016 में भारत ने लखनऊ के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बेल्जियम को 2-1 से हराया था। इस बार के जूनियर पुरुष विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
Odisha will Host FIH Men’s Junior Hockey World Cup-2021, Announces CM Naveen Patnaik
एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2016 ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नवंबर-दिसंबर में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2021 के लिए जगह का फैसला हो गया है। ओडिशा के भुवनेश्वर में यह विश्व कप खेला जाएगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज इसकी घोषणा की। भुवनेश्वर का कलिंगा स्टेडियम 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक विश्व कप की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन


सीएम नवीन पटनायक ने किया एलान
गुरुवार को भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा- हाल ही में हॉकी इंडिया ने राज्य सरकार से संपर्क किया था और हॉकी विश्व कप का समर्थन करने के लिए कहा था। इस तरह के आयोजन के लिए इतने कम समय का नोटिस देना चिंता का विषय है। 
विज्ञापन





 

भारत की प्रतिष्ठा दांव पर थी- सीएम

नवीन पटनायक ने कहा- चूंकि, देश की प्रतिष्ठा दांव पर है, इसलिए हम तुरंत समर्थन करने के लिए सहमत हो गए। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कलिंगा स्टेडियम, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। सीएम ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा की उपस्थिति में विश्व कप के लिए लोगो और ट्रॉफी का भी अनावरण किया।

 

2023 में हॉकी विश्व कप भी खेला जाएगा

सीएम ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारतीय हॉकी की संभावनाओं को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं। कलिंगा स्टेडियम में ही जनवरी 2023 में सीनियर हॉकी विश्व कप भी खेला जाएगा। यह देश में हॉकी के विकास को और गति प्रदान करेगी।

 
विज्ञापन

2018 में भी हॉकी विश्व कप खेला गया था

सीएम ने कहा कि, 'ओडिशा भारतीय हॉकी की सफल यात्रा का हिस्सा बना रहेगा। हमने पहले ही घोषणा कर दी है कि हम अगले 10 वर्षों के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम का समर्थन करेंगे।' भुवनेश्वर में 2018 में भी पुरुष हॉकी विश्व कप खेला गया था। 

 

भारत इस टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन

भारत जूनियर हॉकी विश्व कप का डिफेंडिंग चैंपियन है। पिछली बार 2016 में भारत ने लखनऊ के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बेल्जियम को 2-1 से हराया था। इस बार के जूनियर पुरुष विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

 

16 टीमें विश्व कप में हिस्सा लेंगी

इसमें मेजबान भारत समेत छह यूरोप, चार एशिया, दो अफ्रीका, दो ओशिनिया और दो पैन अमेरिका की टीमें शामिल होंगी। इन 16 टीमों में से यूरोपीय की छह टीमें पहले से ही इस टुर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, जर्मनी, इंग्लैंड, नीदरलैंड, स्पेन, बेल्जियम और फ्रांस की टीम पहले ही इस टुर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed