फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Odisha beat Himachal Pradesh 8-0 to enter Senior National Women's hockey quarterfinals

Senior National Women's hockey: आखिरी पूल मुकाबले में ओडिशा की बड़ी जीत,  हिमाचल प्रदेश को 8-0 से रौंदा, क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Fri, 13 May 2022 02:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 May 2022 02:58 PM IST
सार

पूल एच के मुकाबले में ओडिशा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और हिमाचल को कोई मौका नहीं दिया। वहीं, अन्य मुकाबलों में केरल ने तेलंगाना को भी करारी शिकस्त दी। पूल एच के मुकाबले में केरल ने भी तेलंगाना को 8-0 से हराया। 

विज्ञापन
Odisha beat Himachal Pradesh 8-0 to enter Senior National Women's hockey quarterfinals
सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेले जा रहे 12वें भारतीय सीनियर नेशनल विमेंस हॉकी टूर्नामेंट में ओडिशा की टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। आखिरी पूल मुकाबले में ओडिशा ने हिमाचल प्रदेश को 8-0 से रौंद दिया। 
विज्ञापन


पूल एच के मुकाबले में ओडिशा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और हिमाचल को कोई मौका नहीं दिया। वहीं, अन्य मुकाबलों में केरल ने तेलंगाना को भी करारी शिकस्त दी। पूल एच के मुकाबले में केरल ने भी तेलंगाना को 8-0 से हराया। 
विज्ञापन


वहीं, पूल जी के मुकाबले में दिल्ली ने बेहतरीन जीत हासिल की। उसने गोवा को 5-1 से हराया। हालांकि, जीत के बावजूद केरल और दिल्ली की टीम अंतिम-आठ यानी क्वार्टरफाइनल में जगह नहीं बना सकी। क्वार्टरफाइनल में शनिवार को महाराष्ट्र का सामना झारखंड से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हरियाणा की टीम उत्तर प्रदेश से भिड़ेगी। पंजाब की टीम कर्नाटक और मध्य प्रदेश की टीम ओडिशा से भिड़ेगी। 12वीं सीनियर नेशनल विमेंस हॉकी चैंपियनशिप 2022 में देश की बेहतरीन 27 टीमों ने हिस्सा लिया। 27 टीमों को आठ पूलों में बांटा गया था। चैंपियनशिप का फाइनल मैच 17 मई को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed