फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   nrai put on hold chautala supporters

एनआरएआई ने लगाई चौटाला समर्थकों पर रोक

Mon, 04 Feb 2013 07:14 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Feb 2013 07:14 PM IST
विज्ञापन
nrai put on hold chautala supporters

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने आईएसएसएफ और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के निर्देशों पर राज्य संघों के उन सभी पदाधिकारियों को छह अप्रैल के चुनावों में भाग लेने से रोक दिया है, जिन्होंने आईओए चुनावों में अभय सिंह चौटाला गुट का पक्ष लिया था।

विज्ञापन


एनआरएआई के सचिव राजीव भाटिया ने कहा, ‘हम अपनी अंतरराष्ट्रीय संस्था से मान्यता गंवाने का जोखिम नहीं उठा सकते। लिहाजा हमने यह कदम उठाया।’ भारतीय ओलंपिक संघ को पिछले दिसंबर में आईओसी ने निलंबित कर दिया था। उसने यह कदम उसकी चेतावनी के बावजूद राष्ट्रीय खेल संहिता के अनुरूप चुनाव कराने और सरकारी हस्तक्षेप के कारण उठाया था।
विज्ञापन


एनआरएआई ने एक फरवरी को अपनी आखिरी बैठक में कहा था, ‘जिस व्यक्ति ने भी 25 नवंबर 2012 को आईओए के अवैध चुनावों में हिस्सा लिया, उसे एनआरएआई के किसी मंच पर किसी भी अधिकार से बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’ एनआरएआई ने कहा कि इसमें आईओसी सदस्य और आईओए के पूर्व महासचिव रणधीर सिंह का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed