फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Novak Djokovic defeated carlos alcaraz in semi-finals reached final of the French Open for the seventh time

French Open: जोकोविच 7वीं बार फाइनल में, 23वें ग्रैंड स्लैम से एक कदम दूर; चोट के बावजूद अंत तक लड़े अल्कारेज

Fri, 09 Jun 2023 10:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Fri, 09 Jun 2023 10:59 PM IST
सार

जोकोविच 11 जून को जब फाइनल में उतरेंगे तो उनकी नजर सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के रिकॉर्ड को अपने नाम करने पर होगी। फिलहाल वह नडाल के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों खिलाड़ियों ने 22-22 बार ग्रैंड स्लैम को जीता है।

विज्ञापन
Novak Djokovic defeated carlos alcaraz in semi-finals reached final of the French Open for the seventh time
कार्लोस अल्कारेज और नोवाक जोकोविच (लाल टीशर्ट में) - फोटो : French Open/Twitter

विस्तार

सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने शुक्रवार (नौ जून) को स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को हराया। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी अल्कारेज मैच में चोटिल होने के कारण मैच में पूरी ताकत से नहीं लड़ पाए। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और जोकोविच के सामने अंत तक टिके रहे। दुनिया के नंबर-3 खिलाड़ी जोकोविच ने इस मैच को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से अपने नाम किया।
विज्ञापन


नोवाक जोकोविच सातवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। वह दो (2016, 2021) बार खिताब जीतने में सफल रहे हैं। संयोग से दोनों बार उनके सामने स्पेन के राफेल नडाल नहीं थे। नडाल फ्रेंच ओपन के बादशाह हैं। उन्होंने 14 बार इस खिताब को अपने नाम किया है। जोकोविच को तीन बार फाइनल में नडाल ने (2012, 2014 और 2020) हराया है और एक बार स्टेन वावरिंका (2015) ने शिकस्त दी है।
विज्ञापन

नडाल का रिकॉर्ड तोड़ने से एक कदम दूर
जोकोविच 11 जून को जब फाइनल में उतरेंगे तो उनकी नजर सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के रिकॉर्ड को अपने नाम करने पर होगी। फिलहाल वह नडाल के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों खिलाड़ियों ने 22-22 बार ग्रैंड स्लैम को जीता है। फाइनल में जोकोविच का सामना नॉर्वे के कैस्पर रूड या जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।
 

अल्कारेज ने की थी जबरदस्त शुरुआत
दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी जोकोविच के खिलाफ 20 वर्षीय अल्कारेज ने जबरदस्त शुरुआत की। पहला सेट 3-6 से हारने के बाद उन्होंने वापसी की और दूसरे सेट को 7-5 से अपने नाम कर लिया। इस सेट में अल्कारेज के खेल को देखकर ऐसा लगा कि वह जोकोविच को हरा सकते हैं, लेकिन तीसरे सेट के शुरुआत में उनके पैर में क्रैम्प आ गया। उनके खेल का स्तर इसके बाद गिर गया। वह बस मैच पूरा करने के लिए खेलने लगे। इसका फायदा जोकोविच ने उठाया और मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed