फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Novak Djokovic center of attraction at Laureus World Sports Awards, Steve Waugh-Boris Becker will be present

Laureus Awards: लॉरेस विश्व खेल पुरस्कारों में आकर्षण का केंद्र होंगे जोकोविच, वॉ-बोरिस बेकर भी रहेंगे मौजूद

Mon, 07 Apr 2025 03:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Apr 2025 03:03 PM IST
सार

महान क्रिकेटर स्टीव वॉ, छह बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन और जोकोविच के पूर्व कोच बोरिस बेकर, दिग्गज फुटबॉल काफू, लुई फिगो के अलाव महान जिम्नास्ट नादिया कोमानेची भी समारोह के दौरान मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Novak Djokovic center of attraction at Laureus World Sports Awards, Steve Waugh-Boris Becker will be present
जोकोविच - फोटो : ANI

विस्तार

महान टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच स्पेन की राजधानी में होने वाले लॉरेस विश्व खेल पुरस्कारों में आकर्षण का केंद्र होंगे। खिलाड़ियों को दिए जाने वाले पुरस्कारों की यह 25वीं वर्षगांठ है। यह लगातार दूसरा साल है जब पुरस्कार समारोह का आयोजन मैड्रिड में हो रहा है। ये पुरस्कार 21 अप्रैल को प्रतिष्ठित पैलेसियो डी सिबेल्स में दिए जाएंगे।
विज्ञापन


24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन और पांच बार के लॉरेस के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जोकोविच ने कहा, 'लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए फिर से मैड्रिड आना रोमांचक है। मैंने पिछले साल मैड्रिड में अपना पांचवां लॉरेस खिताब जीतने की यादें संजोई हैं और सौभाग्यशाली हूं कि फिर इस समारोह के शामिल होने का मौका मिला है।'
विज्ञापन


महान क्रिकेटर स्टीव वॉ, छह बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन और जोकोविच के पूर्व कोच बोरिस बेकर, दिग्गज फुटबॉल काफू, लुई फिगो के अलाव महान जिम्नास्ट नादिया कोमानेची भी समारोह के दौरान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed