फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   no bharat ratna for sachin tendulkar and dhyan chand

सचिन और ध्यानचंद को इस बार भी नहीं मिलेगा भारत रत्न

Tue, 22 Jan 2013 12:47 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Jan 2013 12:47 AM IST
विज्ञापन
no bharat ratna for sachin tendulkar and dhyan chand

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए खेलों की दावेदारी पर प्रधानमंत्री कार्यालय की मुहर लग चुकी है। बावजूद इसके खेल मंत्रालय की ओर से इस सम्मान के लिए सचिन तेंदुलकर और ध्यानचंद के नाम की सिफारिशनहीं की गई है। बीसीसीआई और हॉकी इंडिया ने भी इस दिशा में कोई कोशिश नहीं की।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने राहुल द्रविड को पद्म भूषण दिलाने के लिए खेल मंत्रालय को आवेदन जरूर किया है। लेकिन भारत रत्न के लिए सचिन तेंदुलकर के नाम पर उसने कोई कदम नहीं उठाया। खेल मंत्रालय ने लंदन ओलंपिक में जलवा बिखेरने वाले शूटर विजय कुमार व पहलवान योगेश्वर दत्त के नामों को पद्म श्री के लिए भेजा है।
विज्ञापन


निराश हैं ध्यानचंद के पुत्र
सूत्रों के अनुसार इन नामों के अलावा मंत्रालय ने पेशेवर स्नूकर खिलाड़ी व गुआंग झू एशियाई खेलों के दोहरे पदक विजेता आदित्य मेहता का नाम पद्म श्री के लिए भेजा है। ध्यानचंद के पुत्र अशोक कुमार निराश हैं कि उनके पिता के नाम की सिफारिश भारत रत्न के लिए नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष खेल मंत्रालय ने इस दिशा में कदम उठाए थे। लेकिन इस बार इसे फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अशोक का कहना है कि वह अपने पिता के लिए देश की कला, सांस्कृतिक व खेल हस्तियों से मिलकर हस्ताक्षर अभियान चलाने जा रहे हैं। जिसे वह खेल मंत्रालय को सौंपेंगे।

बीते वर्ष खिलाड़ियों को भारत रत्न दिए जाने पर मुहर लगने के बाद बहस चल पड़ी थी कि सचिन व ध्यानचंद में से किसी एक को भारत रत्न दिलाया जाए। माना जा रहा था इस बार इन दोनों के नामों की सिफारिश खेल मंत्रालय कर सकता है। लेकिन बीसीसीआई व हॉकी इंडिया से इन दोनों के नामों का आवेदन नहीं मिलने के चलते उसने भी कोई कदम नहीं उठाया।

 
द्रविड़ को मिल सकता है पद्म भूषण
द्रविड को पद्म श्री मिल चुका है। बीसीसीआई उन्हें पद्म भूषण दिलाने को आगे आया है। इससे पहले बीसीसीआई ने राजीव गांधी खेल रत्न के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी। लेकिन उन्हें यह पुरस्कार नहीं मिला। लंदन में पदक जीतने वाले छह खिलाड़ियों में सिर्फ योगेश्वर और विजय के हिस्से में पद्म श्री नहीं आया है। जिसके चलते उनके खेल संघों की सिफारिश पर आवेदन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed