फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Nikhat Zareen returns to Hyderabad, gets grand welcome at Rajiv Gandhi International airport; Watch Video and see photos

Nikhat Zareen in Hyderabad: वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर निखत जरीन हैदराबाद पहुंचीं, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, देखें फोटोज

Fri, 27 May 2022 10:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 27 May 2022 10:54 PM IST
सार

सिर्फ निखत ही नहीं, आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली ईशा सिंह और भारतीय महिला फुटबॉलर सौम्या गुगुलोथ का भी हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Nikhat Zareen returns to Hyderabad, gets grand welcome at Rajiv Gandhi International airport; Watch Video and see photos
निखत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीनियर बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वालीं भारत की निखत जरीन शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचीं। उनका हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। निखत ने हाल ही में तुर्की के इस्तांबुल में आईबीए महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीता था और स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने 52 किलो ग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता। निखत इससे पहले 2011 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

निखत को नई दिल्ली में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी सम्मानित किया था। इसके अलावा छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम ने भी निखत जरीन को बधाई दी। इससे पहले दोनों के बीच विवाद की काफी खबरें सामने आई थीं। निखत को हैदराबाद के एयरपोर्ट पर खुद मंत्री श्रीनीवास गौड़ और वेमुला प्रशांत रेड्डी ने स्वागत किया। इसके अलावा तेलंगाना स्टेट के स्पोर्ट्स अथॉरिटी चेयरमैन वेंकटेश्वर रेड्डी भी एयरपोर्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनीवास ने सोशल मीडिया पर निखत के साथ तस्वीर भी शेयर की और उन्हें स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। सिर्फ निखत ही नहीं, आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली ईशा सिंह और भारतीय महिला फुटबॉलर सौम्या गुगुलोथ का भी हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। सौम्या भारतीय महिला फुटबॉल लीग जीतने वाली टीम गोकुलम केरल का हिस्सा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed