फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neymar ruled out of Brazil vs Morocco clash in FIFA World Cup 2026 Carlo Ancelotti gives update

FIFA World Cup: मोरक्को के खिलाफ मैच से पहले ब्राजील को लगा झटका, पहले मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे नेमार

Sat, 13 Jun 2026 10:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 13 Jun 2026 10:28 AM IST
सार

ब्राजील को फीफा विश्व कप में मोरक्को के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करनी है। लेकिन इससे पहले ही टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार ब्राजील के पहले मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे।

विज्ञापन
Neymar ruled out of Brazil vs Morocco clash in FIFA World Cup 2026 Carlo Ancelotti gives update
नेमार - फोटो : IANS

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को के खिलाफ होने वाले अपने पहले मुकाबले में ब्राजील फुटबॉल टीम स्टार खिलाड़ी नेमार के बिना खेलेगी। टीम के कोच कार्लो एंसेलोटी के अनुसार, पिंडली की चोट से उबर रहे नेमार पूरे ग्रुप स्टेज में शायद चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। कतर में हुए फीफा विश्व कप 2022 में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली मोरक्को टीम के खिलाफ मुकाबले से पहले कोच एंसेलोटी ने कहा कि नेमार की फिटनेस में सुधार हो रहा है, लेकिन वह अभी वापसी के लिए तैयार नहीं हैं। एंसेलोटी ने कहा, वह जल्द से जल्द फिट होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वह अगले हफ्ते पूरी ट्रेनिंग पर लौट पाएंगे।
विज्ञापन

क्या पूरे ग्रुप चरण से बाहर होंगे नेमार
मोरक्को से पहले मैच में भिड़ने के बाद ब्राजील का ग्रुप एफ में 19 जून को हैती और 24 जून को स्कॉटलैंड से सामना होना है। हालांकि कोच ने किसी भी मैच के लिए नेमार के उपलब्ध होने की गारंटी नहीं दी। 34 साल के सैंटोस स्ट्राइकर शुक्रवार को फिर से ट्रेनिंग से गायब नजर आए। नेमार चोट के कारण पनामा और मिस्र के खिलाफ ब्राजील के वार्म अप मैच भी नहीं खेल पाए थे। उनकी फिटनेस को लेकर चिंताओं के बावजूद एंसेलोटी ने बताया कि उन्होंने इस अनुभवी खिलाड़ी को अपनी विश्व कप टीम में क्यों शामिल किया। 

उन्होंने कहा कि वह हमारी टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा उदाहरण हो सकते हैं। ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी का मानना है कि नेमार सिर्फ अपने खेल से ही नहीं, बल्कि अपने अनुभव और नेतृत्व से भी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। एंसेलोटी ने कहा कि नेमार का अनुभव टीम को रिकॉर्ड छठा विश्व कप खिताब जीतने की कोशिश में काफी मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनिसियस जूनियर को नेमार के जल्द मैदान पर उतरने की उम्मीद
ब्राजील के स्टार खिलाड़ी विनिसियस जूनियर ने भी नेमार की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'नेमार मुझे प्रेरित करते हैं। मैं चाहता हूं कि वह जल्द फिट होकर मैदान पर वापसी करें। हम सभी उनके वापस खेलने का इंतजार कर रहे हैं।' हालांकि मोरक्को की टीम का कहना है कि नेमार की गैरमौजूदगी से उनकी रणनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मोरक्को के कोच मोहम्मद ओआहबी ने कहा कि उनकी टीम ने दोनों परिस्थितियों के लिए तैयारी की थी, चाहे नेमार खेलें या न खेलें। ओआहबी ने कहा, हमने नेमार के साथ और बिना नेमार के ब्राजील का सामना करने की तैयारी की थी। उनकी अनुपस्थिति से हमारी योजना में कोई बदलाव नहीं होगा।

मोरक्को के कप्तान अचरफ हकीमी ने माना कि वह फुटबॉल के सबसे बड़े स्टार्स में से एक नेमार का सामना न कर पाने से निराश हैं। पेरिस सेंट-जर्मेन क्लब के डिफेंडर और चैंपियंस लीग विजेता ने कहा, मैं सबसे अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहता हूं और नेमार सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed