{"_id":"6616a6a174fbe765df0f1c3c","slug":"neeraj-chopra-will-participate-in-paavo-nurmi-games-on-june-18-may-face-tough-challenge-from-max-dehning-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra: 18 जून को पावो नूरमी खेलों में भाग लेंगे नीरज चोपड़ा, मैक्स डेह्निंग से मिल सकती है कड़ी चुनौती","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Neeraj Chopra: 18 जून को पावो नूरमी खेलों में भाग लेंगे नीरज चोपड़ा, मैक्स डेह्निंग से मिल सकती है कड़ी चुनौती
Wed, 10 Apr 2024 08:18 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 10 Apr 2024 08:18 PM IST
सार
चोपड़ा 10 मई को दोहा डायमंड लीग मीट से अपने सत्र की शुरुआत करेंगे। पावो नूरमी खेलों का नाम फिनलैंड के मध्य और लंबी दूरी के धावक के नाम पर रखा गया है। यह विश्व एथलेटिक्स की ‘कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड सीरीज’ स्तर की प्रतियोगिता है। यह डायमंड लीग मीट सीरीज के बाहर सबसे प्रतिष्ठित एक दिवसीय प्रतियोगिताओं में से एक है।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 18 जून को फिनलैंड के तुर्कू में होने जा रहे पावो नूरमी खेलों में खेलते नजर आएंगे। इसमें उन्हें जर्मनी के 19 वर्षीय मैक्स डेह्निंग से कड़ी चुनौती मिल सकती है। इसकी जानकारी पावो नूरमी खेलों के आयोजकों ने दी। 2022 सत्र में 89.30 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था। यह उनके करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। उन्होंने 2023 में चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर है। वहीं, डेह्निंग हाल ही में 90 मीटर की बाधा पार करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।
डायमंड लीग मीट से सत्र की शुरुआत करेंगे चोपड़ा
चोपड़ा 10 मई को दोहा डायमंड लीग मीट से अपने सत्र की शुरुआत करेंगे। पावो नूरमी खेलों का नाम फिनलैंड के मध्य और लंबी दूरी के धावक के नाम पर रखा गया है। यह विश्व एथलेटिक्स की ‘कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड सीरीज’ स्तर की प्रतियोगिता है। यह डायमंड लीग मीट सीरीज के बाहर सबसे प्रतिष्ठित एक दिवसीय प्रतियोगिताओं में से एक है। टूर्नामेंट के आधिकारिक वेबसाइट पर खिलाड़ियों से करार के लिए जिम्मेदार आर्टटू सलोनेन ने कहा, "भाला फेंक ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा जून में तुर्कू लौटेंगे। चोपड़ा एक साल के ब्रेक के बाद पावो नूरमी खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे जहां उनका सामना बेहतरीन प्रतियोगियों के समूह से होगा। प्रतियोगिता 18 जून को तुर्कू में होगी।"
जूलियन वेबर और मैक्स डेह्निंग से भी किया गया अनुबंध
उन्होंने बताया कि चोपड़ा के अलावा जर्मनी के दिग्गज जूलियन वेबर और मैक्स डेह्निंग के साथ भी अनुबंध किया गया है। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य पेरिस ओलंपिक से पहले तुर्कू में गर्मियों की सबसे कठिन भाला फेंक प्रतियोगिता को आयोजित करना है। इसके लिए दूसरे खिलाड़ियों के साथ बातचीत जारी है। हम चाहते हैं कि शीर्ष घरेलू नाम तुर्कू में प्रतिस्पर्धा करें जिसका नेतृत्व ओलिवर हेलैंडर (जिन्होंने 2022 सत्र में 89.83 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता था) करेंगे।"