फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   neeraj chopra speaks on radhika yadav murder case know details

Radhika Yadav Murder: राधिका यादव की हत्या से नीरज चोपड़ा को लगा झटका, कहा- परिवार में एक-दूसरे का साथ..

Fri, 11 Jul 2025 06:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 11 Jul 2025 06:12 PM IST
सार

राधिका यादव की हत्या मामले में भारतीय स्टार भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि परिवार में सभी को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।

विज्ञापन
neeraj chopra speaks on radhika yadav murder case know details
नीरज चोपड़ा-राधिका यादव - फोटो : ANI-अमर उजाला

विस्तार

खेल जगत में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गुरुग्राम सेक्टर-57 स्थित एक घर में गुरुवार की सुबह करीब 11.30 बजे पूर्व राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी की उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना पर अब भारतीय स्टार भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, परिवार में सभी को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।
विज्ञापन

राधिका यादव मर्डर केस पर क्या बोले नीरज?
नीरज ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा- 'मैं पहले भी कुछ लोगों से इस बारे में बात कर चुका हूं। हमारे पास हरियाणा की महिला एथलीटों के कुछ बेहतरीन उदाहरण पहले से ही मौजूद हैं जिन्होंने देश के लिए कमाल किया है। परिवारों में, आपको एक-दूसरे का साथ देना चाहिए और जो (महिला एथलीट) अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, उन्हें आदर्श मानकर उनका अनुसरण करना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या टेनिस अकादमी को लेकर पिता-पुत्री के बीच बिगड़ी बात? 
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि अकादमी खोलने के बाद राधिका के पिता नाराज हो गए थे। उनका कहना था कि गांव में जब वह कभी निकलते हैं तो गांव वाले उसे बेटी की कमाई खाने संबंधी बात कहते हैं। इस बात को लेकर पिता दीपक काफी परेशान रहता था। बीते 15 दिनों से पिता व बेटी में टेनिस अकादमी को लेकर झगड़ा चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी होने पर पिता दीपक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटी राधिका की पीठ में तीन गोली मार दी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
विज्ञापन

राधिका ने टेनिस में कई पदक जीते
टेनिस खिलाड़ी को गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पूर्व), सेक्टर-56 थाने के प्रभारी, एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट की पुलिस टीमें घटनास्थल पहुंची। जिस घर में गोली मारी गई थी, पुलिस ने वहां पर साक्ष्य एकत्रित किए गए। मृतका के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी रखवाया गया। पुलिस जांच में पता चला कि राधिका ने टेनिस खेल में कई पदक भी जीते हैं। कुछ माह पहले कंधे में चोट लगने के कारण राधिका ने टेनिस खेलना छोड़ दिया था। इसके बाद राधिका ने वजीराबाद गांव में बच्चों को टेनिस सिखाने के लिए अकादमी शुरू की थी, लेकिन राधिका के पिता दीपक इस अकादमी को खोलने के खिलाफ थे।

पुलिस का बयान
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को निजी अस्पताल से युवती को गोली लगने की सूचना मिली तो सेक्टर-56 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत खिलाड़ी राधिका के पिता दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed