फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra reveals conversation with Pakistan Arshad Nadeem after World Athletics Championships final

Neeraj Chopra: रजत पदक जीतने के बाद पाकिस्तान के नदीम से मिले थे नीरज, जानें दोनों के बीच क्या बातचीत हुई

Sun, 24 Jul 2022 08:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 Jul 2022 08:18 PM IST
सार

पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में 86.16 मीटर का प्रभावशाली थ्रो लगाकर पांचवां स्थान हासिल किया था। फाइनल के बाद मीडिया से बात करते हुए नीरज ने बताया कि उन्होंने नदीम को उनके प्रदर्शन और चोट से शानदार वापसी के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
Neeraj Chopra reveals conversation with Pakistan Arshad Nadeem after World Athletics Championships final
नीरज चोपड़ा और नदीम अरशद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने रविवार को ओरेगॉन में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के जेवलिन थ्रो के फाइनल में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने फाइनल में अपने चौथे प्रयास में 88.13 मीटर के शानदार थ्रो के साथ रजत पदक जीता। नीरज महान लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीट बन गए। अंजू बॉबी ने 2003 में पेरिस में कांस्य पदक जीता। ऐतिहासिक जीत के बाद नीरज ने पाकिस्तान के अरशद नदीम के साथ अपनी बातचीत का खुलासा किया।
विज्ञापन


Neeraj Chopra scripts history with silver in javelin, becomes 2nd Indian to  clinch World Athletics Championships medal - Sports News
विज्ञापन

रजत पदक जीतने के बाद नीरज

पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में 86.16 मीटर का प्रभावशाली थ्रो लगाकर पांचवां स्थान हासिल किया था। फाइनल के बाद मीडिया से बात करते हुए नीरज ने बताया कि उन्होंने नदीम को उनके प्रदर्शन और चोट से शानदार वापसी के लिए बधाई दी।

Neeraj Chopra on Pakistan's Arshad Nadeem: It is all about hard work and  you have to respect that - Sports News
नदीम अरशद

नीरज ने कहा- प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद मैंने अरशद से बात की। मैंने उनसे कहा कि उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इस पर अरशद ने मुझे बताया कि उनकी कोहनी में समस्या है। मैंने फिर से उन्हें शानदार थ्रो के लिए बधाई दी। अरशद ने चोट के बाद वाकई शानदार वापसी की। यह सराहनीय था कि उन्होंने 86 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंका। 2018 में जकार्ता में एशियाई खेलों के दौरान नदीम और नीरज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। जहां दोनों ने पोडियम पर एक-दूसरे का सम्मानित किया था।

Neeraj Chopra, poster boy of Indian athletics, has his eyes set at World  Championships and Tokyo Olympics after Asiad gold
विज्ञापन

नदीम को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जाने से पहले कोहनी में चोट लगी थी। इसका उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जिक्र किया था। नदीम अरशद ने बताया था कि वह इससे काफी दिनों तक परेशान रहे थे। नदीम ने मीडिया से कहा था- मैं इस बारे में नहीं सोच रहा हूं कि अब क्या होगा। मेरा लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। मेरी कोहनी में चोट है, लेकिन यह नियंत्रण में है। मेरे साथ यूके के डॉक्टर अली बाजवा हैं। वह इस पर निगरानी रखे हुए हैं। इसलिए मेरा ध्यान अच्छा प्रदर्शन करने पर है। पदक निश्चित रूप से मेरे दिमाग में है। हालांकि, नदीम पदक जीतने में कामयाब नहीं हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed