{"_id":"66c885ffa4fc814d1008e9a4","slug":"neeraj-chopra-revealed-that-kenyan-star-julius-yego-advice-to-stay-calm-helped-him-a-lot-2024-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra: इस खिलाड़ी की सलाह के कारण डायमंड लीग में सफल हुए नीरज चोपड़ा, भारतीय स्टार ने खुद किया खुलासा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Neeraj Chopra: इस खिलाड़ी की सलाह के कारण डायमंड लीग में सफल हुए नीरज चोपड़ा, भारतीय स्टार ने खुद किया खुलासा
Fri, 23 Aug 2024 06:22 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:22 PM IST
सार
नीरज लुसाने में अपनी लय में नहीं दिखे और लगातार एंडरसन पीटर्स से पीछे रहे। नीरज शुरुआती चार प्रयास में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे और चौथे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन पांचवें प्रयास में उन्होंने दम दिखाया और शीर्ष तीन में जगह बनाई।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाने वाले भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने गुरुवार की देर रात लुसाने डायमंड लीग में भी अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने अपने अंतिम प्रयास में सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 89.49 मीटर का श्रेष्ठ थ्रो किया और दूसरे स्थान पर रहे। अब नीरज ने बताया कि कीनिया के जूलियस येगो की सलाह ने उनके लिए मददगार साबित हुई।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
नीरज लुसाने में अपनी लय में नहीं दिखे और लगातार एंडरसन पीटर्स से पीछे रहे। नीरज शुरुआती चार प्रयास में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे और चौथे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन पांचवें प्रयास में उन्होंने दम दिखाया और शीर्ष तीन में जगह बनाई। मैच के बाद नीरज ने बताया कि जूलियस येगो की धैर्य बनाए रखने की सलाह उनके लिए मददगार साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
चोपड़ा ने कहा - एंडरसन पीटर्स ने 90 मीटर थ्रो किया, मेरा शरीर अच्छा महसूस नहीं कर रहा था लेकिन अंदर से संघर्ष करने की पूरी भावना थी। मुझे वास्तव में अपनी वापसी पसंद आई। आखिरी थ्रो में मैंने ज्यादा नहीं सोचा, बस अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। मैंने शुरुआती प्रयास में ही अच्छा करने का सोचा था लेकिन यह थ्रो सही नहीं रहा। जूलियस येगो ने मुझे कहा धैर्य बनाये रखो तुम दूर तक भाला फेंकोगे। मैं शांतचित रहने की कोशिश कर रहा था।
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
येगो 83 मीटर के प्रयास के साथ छठे स्थान पर रहे। चोपड़ा ने कहा कि उनके लिए प्रतियोगिता का दिन थोड़ा अजीब रहा क्योंकि शुरुआत में उन्हें लगा था कि वह बेहतर परिणाम नहीं दे पाएंगे। उन्होंने कहा- शुरुआत में मैंने नहीं सोचा था कि मैं बहुत दूर तक फेंकूंगा लेकिन अंत में यह अच्छा रहा।
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
यह पूछे जाने पर कि वह इस सत्र में और कितनी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे? इस पर नीरज ने कहा- हो सकता है कि दो या एक प्रतियोगिता में भाग लूं और फिर मेरे लिए यह सत्र खत्म हो जायेगा। अभी कुछ कहना सही नहीं होगा लेकिन शायद ब्रसेल्स (डायमंड लीग का समापन) में इस साल का अपना आखिरी टूर्नामेंट खेलूं।
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
इस सत्र का डायमंड लीग फाइनल 14 सितंबर को ब्रसेल्स में होगा। फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए चोपड़ा को समग्र तालिका में शीर्ष-छह में रहना होगा। लंबे समय से चली आ रही जांघ की चोट से जूझ रहे चोपड़ा ने अगले साल के लिए अपने लक्ष्यों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनकी प्राथमिकता पूर्ण फिटनेस हासिल करने पर होगी। उन्होंने कहा- पहला लक्ष्य, डॉक्टर के पास जाना और जांघ की चोट को 100 प्रतिशत फिट करना है। इसके साथ ही मैं तकनीकी रूप से बेहतर होने की कोशिश करूंगा ताकि भाले को और दूर तक फेंक सकूं।