फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra on Johannes Vetter will clash again after 22 months both will be face to face Paavo Nurmi Games

Javelin: 22 माह बाद फिर होगी नीरज-वेट्टर की भिड़ंत, 13 जून को पावो नूरमी गेम्स में दोनों होंगे आमने-सामने

Sat, 20 May 2023 12:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 20 May 2023 12:04 PM IST
सार

नीरज ने बीते वर्ष इन खेलों में 89.30 मीटर भाला फेंककर रजत जीता था। उनकी इस बार कोशिश इस रजत को स्वर्ण में बदलने की होगी।

विज्ञापन
Neeraj Chopra on Johannes Vetter will clash again after 22 months both will be face to face Paavo Nurmi Games
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा और वर्तमान में सबसे ज्यादा 97.76 मीटर भाला फेंकने वाले जर्मनी के जोनास वेट्टर 22 माह बाद एक बार फिर आपस में टकराने जा रहे हैं। दोनों जेवेलिन थ्रोअर 13 जून को टुर्कू (फिनलैंड) में होने वाले पावो नूरमी गेम्स में आपस में भिड़ेंगे। नीरज ने बीते वर्ष इन खेलों में 89.30 मीटर भाला फेंककर रजत जीता था। उनकी इस बार कोशिश इस रजत को स्वर्ण में बदलने की होगी।
विज्ञापन


चार जून को फैनी ब्लैंकर्स गेम्स में उतरेंगे नीरज
वेट्टर को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन वह हैरानीजनक तरीके से यहां फाइनल में भी जगह नहीं बना पाए। इसके बाद से वह जेवेलिन थ्रो से दूर हो गए। वह चोटिल बताए जा रहे थे, लेकिन उन्होंने पावो नूरमी गेम्स में उतरने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


नीरज ने पांच मई को दोहा डायमंड लीग का स्वर्ण जीता है। वह चार जून को हेंगोलो (नीदरलैंड) में होने वाले फैनी ब्लैंकर्स कोएन गेम्स में भी खेलेंगे। टुर्कू में नीरज और वेट्टर के अलावा टोक्यो ओलंपिक के रजत विजेता चेक रिपब्लिकर के याकूब वादलेज्चे, त्रिनिदाद टोबैगो के केशर्न वॉल्काट, यूरोपियन चैंपियन जर्मनी के जूलियन वीबर और फिनलैंड के लासी एटेलाटोलो भी खेलने उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed