{"_id":"639ca16a2ef3bb273a6ad531","slug":"neeraj-chopra-olympic-gold-medalist-neeraj-chopra-leave-behind-usain-bolt-in-global-interest-charts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का कमाल, इस मामले में उसैन बोल्ट को पीछे छोड़ बने नंबर वन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Neeraj Chopra: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का कमाल, इस मामले में उसैन बोल्ट को पीछे छोड़ बने नंबर वन
Fri, 16 Dec 2022 10:38 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:38 PM IST
सार
नीरज साल 2022 में ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन पर सबसे ज्यादा आर्टिकल लिखे गए हैं। बोल्ट भी नीरज से पीछे छूट गए हैं।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा और उसैन बोल्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। वह दुनिया के सबसे तेज धावक और पूर्व ओलंपिक चैंपियन उसैन बोल्ट को पीछे छक खास उपलब्धि हासिल की है। नीरज साल 2022 में ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन पर सबसे ज्यादा आर्टिकल लिखे गए हैं। बोल्ट भी नीरज से पीछे छूट गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा पर इस साल 812 आर्टिकल लिखे गए, जो एथलीट्स में सबसे ज्यादा है। विश्व एथलेटिक्स संघ द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट में नीरज को पहला स्थान मिला। वहीं, जमैका के स्प्रिंटर एलेन थॉम्पसन-हेराह 751 आर्टिकल के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर स्प्रिंट के विश्व चैंपियन शेली-एन फ्रेजर पर 698 आर्टिकल लिखे गए और वह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 200 मीटर की चैंपियन शेरिका जैक्सन 679 आर्टिकल के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता उसेन बोल्ट पर इस साल 574 आर्टिकल ही लिखे गए हैं। यह पहली बार है कि बोल्ट किसी साल सर्वाधिक आर्टिकल लिखे जाने वाले एथलीट्स में पहले स्थान पर नहीं रहे। बोल्ट 2017 में संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता काफी है। बोल्ट के नाम 100 मीटर और 200 मीटर स्प्रिंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। वह 11 बार के विश्व चैंपियन हैं।
नीरज के लिए यह साल शानदार रहा है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के बाद इस साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और रजत पदक अपने नाम किया था। इसके बाद वह कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं खेले थे। हालांकि, डायमंड लीग से उन्होंने वापसी की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। नीरज फिलहाल अगले सीजन और एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे हुए हैं।