फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra Marriage: Who is Himani with whom Neeraj Chopra got married know details

Neeraj Chopra Marriage: कौन हैं हिमानी जिनके साथ नीरज ने लिए सात फेरे, अमेरिका में पढ़ीं, टेनिस से रहा रिश्ता

Sun, 19 Jan 2025 10:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 19 Jan 2025 10:02 PM IST
सार

नीरज चोपड़ा ने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है। वह शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने इसका एलान रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं। नीरज की पत्नी का नाम हिमानी है।

विज्ञापन
Neeraj Chopra Marriage: Who is Himani with whom Neeraj Chopra got married know details
नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी - फोटो : neeraj____chopra
loader

विस्तार

स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने इसका एलान रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं और जीवन की नई शुरुआत का एलान किया। नीरज की पत्नी का नाम हिमानी है।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neeraj Chopra (@neeraj____chopra)


Neeraj Chopra Marriage: Who is Himani with whom Neeraj Chopra got married know details
हिमानी मोर-नीरज चोपड़ा - फोटो : neeraj____chopra
नीरज ने की जीवन की नई शुरुआत
पानीपत के खंडरा गांव निवासी नीरज चोपड़ा ने गुपचुप शादी कर सबको चौंका दिया है। हालांकि परिवार पिछले कई दिन से शादी की तैयारी में था। नीरज चोपड़ा ने रविवार शाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की फोटो साझा की। उनके चाचा भीम सिंह ने बताया कि नीरज चोपड़ा ने हिमानी के साथ शादी की है। 

Neeraj Chopra Marriage: Who is Himani with whom Neeraj Chopra got married know details
हिमानी मोर - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं हिमानी
चोपड़ा के चाचा भीम ने ‘पीटीआई’ को बताया कि विवाह देश में हुआ और यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है। हिमानी वर्तमान में अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। वह न्यू हैम्पशर में फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में ‘स्पोर्ट्स मैनेजमेंट’ की पढ़ाई कर रही हैं। वह दिल्ली के मिरांडा हाउस की पूर्व छात्रा हैं जहां उन्होंने राजनीति विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री पूरी की। भीम ने बताया, 'हां, विवाह दो दिन पहले भारत में हुआ। मैं यह नहीं बता सकता कि यह कहां हुआ।' उन्होंने कहा, 'लड़की सोनीपत की है और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। वे हनीमून के लिए देश से बाहर गए हैं और मुझे नहीं पता कि वे कहां जा रहे हैं। हम इसे ऐसे ही रखना चाहते थे।' अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआईटीए) की वेबसाइट के अनुसार, 2018 में हिमानी की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय रैंकिंग एकल में 42 और युगल में 27 थी। उन्होंने 2018 में ही एआईटीए स्पर्धाओं में खेलना शुरू किया। 

Neeraj Chopra Marriage: Who is Himani with whom Neeraj Chopra got married know details
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
नीरज ने पेरिस ओलंपिक में जीता रजत
नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर दूर भाला फेंक रजत पदक जीता है। नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed