फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra learning concept of flow wants Sachin Tendulkars superpower to handle challenges know details

Neeraj Chopra: सचिन तेंदुलकर जैसी 'सुपरपावर' चाहते हैं नीरज चोपड़ा, कोच जेलेज्नी से मिली खास सलाह पर भी की बात

Mon, 30 Jun 2025 09:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 30 Jun 2025 09:18 PM IST
सार

नीरज ने कहा कि अब तक मैदान से भीतर और बाहर उन्हें सर्वश्रेष्ठ सलाह कोच जेलेंजी से मिली है जिनके नाम 98.48 मीटर का भालाफेंक का विश्व रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
Neeraj Chopra learning concept of flow wants Sachin Tendulkars superpower to handle challenges know details
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने कहा कि वह चुनौतियों का सामना ठंडे दिमाग से करने के लिए महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जैसी 'सुपरपावर' पाना चाहते हैं। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ने यह भी कहा कि वह धीरे धीरे प्रवाह की अवधारणा समझ रहे हैं जब उनके दिग्गज कोच  यान जेलेज्नी ने उन्हें भाला फेंकने से पहले 18 बरस के युवक की तरह किसी तनाव के बिना दौड़ने की सलाह दी।
विज्ञापन

Neeraj Chopra learning concept of flow wants Sachin Tendulkars superpower to handle challenges know details
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि अब तक मैदान से भीतर और बाहर उन्हें सर्वश्रेष्ठ सलाह कोच जेलेंजी से मिली है जिनके नाम 98.48 मीटर का भालाफेंक का विश्व रिकॉर्ड है। चोपड़ा ने 'स्टार स्पोटर्स' और 'जियो हॉटस्टार' से कहा, जब भी मैं थ्रो फेंकता हूं तो मैं काफी ऊर्जावान रहता है लेकिन कोच ने मुझसे कहा कि मुझे प्रवाह के साथ दौड़ना है। मुझे 18 वर्ष के लड़के की तरह बिना किसी तनाव के दौड़ना है। मैं धीरे धीरे प्रवाह की अवधारणा समझ रहा हूं। किसी भी खेल में प्रवाह महत्वपूर्ण है। मसलन रोजर फेडरर इतनी गरिमा और लय के साथ खेलते हैं कि पता ही नहीं चलता कि वह इतना प्रयास कर रहे हैं। मैं अपने अभ्यास में वही उतारना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Neeraj Chopra learning concept of flow wants Sachin Tendulkars superpower to handle challenges know details
नीरज चोपड़ा - फोटो : neeraj____chopra
यह पूछने पर कि वह किस क्रिकेटर की सुपरपावर भालाफेंक में उतारना चाहेंगे चोपड़ा ने कहा, 'सचिन तेंदुलकर। उन्होंने इतने साल तक इतने शानदार तरीके से देश का प्रतिनिधित्व किया। इतने महान गेंदबाजों की चुनौतियों का सामना करके भी शानदार प्रदर्शन किया। मैं वही सुपरपावर लेना चाहूंगा और वैसे ही खेलना चाहूंगा। इससे मुझे शांत रहकर चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी।'
विज्ञापन

Neeraj Chopra learning concept of flow wants Sachin Tendulkars superpower to handle challenges know details
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
बंगलुरू में पांच जुलाई को विश्व एथलेटिक्स उपमहाद्वीपीय टूर के गोल्ड टूर्नामेंट एनसी क्लासिक की मेजबानी कर रहे चोपड़ा ने मई में दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर की बाधा पार की। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट ताकत और तकनीक के मामले में भालाफेंक की तरह है। यह पूछने पर कि कौन सा क्रिकेटर भालाफेंक सकता है, चोपड़ा ने कहा, 'मैने सुना है कि ब्रेट ली भालाफेंक खिलाड़ी थे। मुझे लगता है कि वह भालाफेंक सकता था, खासकर अपने कैरियर के चरम पर। मैं जसप्रीत बुमराह को भी आजमाना चाहूंगा और उम्मीद है कि वह मुझे गेंदबाजी सिखायेगा। गेंदबाजी और भालाफेंक दोनों में थ्रो है लेकिन अलग है। मैं बुमराह से सीखना चाहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed