फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra Javelin gifted to PM Narendra Modi was bought by BCCI in e auction

Neeraj Chopra: बीसीसीआई ने ई-नीलामी में खरीदा था नीरज चोपड़ा का भाला, इतने करोड़ की लगाई थी बोली

Fri, 02 Sep 2022 09:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 02 Sep 2022 09:03 PM IST
सार

प्रधानमंत्री के संग्रह से जिन वस्तुओं की ई नीलामी हुई, उनसे एकत्रित की गई धनराशि को नमामि गंगे अभियान में दिया गया। नमामि गंगे कार्यक्रम 2014 में शुरू हुआ था, जिसका उद्देश्य गंगा नदी की सफाई करना है।

विज्ञापन
Neeraj Chopra Javelin gifted to PM Narendra Modi was bought by BCCI in e auction
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने जो भाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिफ्ट किया था, उसे ई नीलामी के जरिये पिछले वर्ष भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा था। बीसीसीआई अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री के संग्रह में रखे मोमेंटो की ई नीलामी हुई थी। इनमें टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण विजेता नीरज चोपड़ा द्वारा प्रधानमंत्री को भेट किया गया भाला भी शामिल था।
विज्ञापन


नमामि गंगे अभियान में दी धनराशि
प्रधानमंत्री के संग्रह से जिन वस्तुओं की ई नीलामी हुई, उनसे एकत्रित की गई धनराशि को नमामि गंगे अभियान में दिया गया। नमामि गंगे कार्यक्रम 2014 में शुरू हुआ था, जिसका उद्देश्य गंगा नदी की सफाई करना है। यह नीलामी सितंबर-अक्तूबर के बीच 2021 में हुई थी। बीसीसीआई ने नीरज के भाले के अलावा अन्य वस्तुओं के लिए भी बोली लगाई थी। बोर्ड अधिकारी ने बताया कि बीसीसीआई ने कोरोना महामारी की पहली लहर में 51 करोड़ रुपये पीएम केयर फंड में दिए थे। 
विज्ञापन


पैरालंपिक टीम का अंगवस्त्र एक करोड़ में खरीदा
भारतीय पैरालंपिक टीम की ओर हस्ताक्षर किया गया अंगवस्त्र एक करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं ओलंपियन भवानी देवी की तलवार सवा करोड़ रुपये में बीसीसीसीआई ने खरीदी। पैरालंपिक जेवलिन थ्रोहर सुमित अंतिम का भाला 1.002 करोड़ रुपये में और ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन के बॉक्सिंग ग्लव्स 91 लाख रुपये में खरीदे गए। ई नीलामी में खेल सामग्री के अलावा 1348 मोमेंटो शामिल थे, जिनकी 8600 बोलियां लगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में जिस भाले के थ्रो से स्वर्ण जीता था, उसको उन्होंने लुसान में स्थित ओलंपिक म्यूजियम में दान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed