फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra gave a special gift to a fan who wanted to watch NC Classic

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने दिखाया बड़ा दिल, एनसी क्लासिक देखने के इच्छुक प्रशंसक को दिया खास तोहफा

Fri, 27 Jun 2025 09:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 27 Jun 2025 09:25 PM IST
सार

तमिलनाडु के कोयंबटूर के भालाफेंक प्रशंसक रंजीत कुमार रविचंद्रन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके कहा था कि वह भारत में नीरज चोपड़ा के नाम पर होने वाला यह टूर्नामेंट देखना चाहते हैं। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा ने प्रशंसक को पूरा वीवीआईपी अनुभव देने का वादा किया जिसमें पांच जुलाई को होने वाली स्पर्धा के लिये बंगलुरू में रहने का बंदोबस्त भी शामिल है।

विज्ञापन
Neeraj Chopra gave a special gift to a fan who wanted to watch NC Classic
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को बड़ा दिल दिखाते हुए एक प्रशंसक की यात्रा का पूरा खर्च उठाने का फैसला लिया है। दरअसल, एक प्रशंसक ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पहला एनसी क्लासिक टूर्नामेंट देखने की इच्छा जताते हुए 2000 रूपये देने का अनुरोध किया था। जवाब में गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने खुद उनकी बेंगलुरू यात्रा का पूरा खर्च उठाने का वादा किया। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा ने प्रशंसक को पूरा वीवीआईपी अनुभव देने का वादा किया जिसमें पांच जुलाई को होने वाली स्पर्धा के लिये बंगलुरू में रहने का बंदोबस्त भी शामिल है।
विज्ञापन

नीरज ने दिखाया बड़ा दिल
तमिलनाडु के कोयंबटूर के भालाफेंक प्रशंसक रंजीत कुमार रविचंद्रन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके कहा था कि वह भारत में नीरज चोपड़ा के नाम पर होने वाला यह टूर्नामेंट देखना चाहते हैं। उन्होंने लिखा था, 'कोई मुझे 2000 रूपये दे सकता है ताकि मैं कोयंबटूर से जाकर यह देख सकूं।' चोपड़ा ने जवाब में लिखा, 'हैलो रंजीत। तुम्हें बंगलुरू में पूरा वीवीआईपी अनुभव मिलेगा क्योंकि एनसी क्लासिक देखने के लिये इस यात्रा का खर्च मैं उठाऊंगा। रेडिसन होटल को धन्यवाद क्योंकि तुम मुझसे 90 मीटर की दूरी पर रहोगे। मिलते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण स्थगित हुआ था टूर्नामेंट
यह टूर्नामेंट 24 मई को होना था लेकिन भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण स्थगित कर दिया गया। चोपड़ा और जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स मिलकर इसका आयोजन कर रहे हैं और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ से इसे मान्यता मिली है। इसमें सात शीर्ष अंतरराष्ट्रीय भालाफेंक खिलाड़ी और पांच भारतीय खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed