फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra calls Pakistan Arshad Nadeem for photo after winning Gold World Athletics video watch

Video: पाकिस्तानी खिलाड़ी को हराकर विश्व चैंपियन बने नीरज चोपड़ा, फोटो के लिए अरशद नदीम को बुलाकर जीता दिल

Mon, 28 Aug 2023 11:15 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट (हंगरी)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट (हंगरी) Published by: रोहित राज Updated Mon, 28 Aug 2023 11:15 AM IST
सार

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem: नीरज ने स्वर्ण जीता तो अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। वहीं, चेक गणराज्य के जाकुब वेदलेच ने 86.67 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ कांस्य पदक पर निशाना साधा

विज्ञापन
Neeraj Chopra calls Pakistan Arshad Nadeem for photo after winning Gold World Athletics video watch
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। 2022 ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले इस खिलाड़ी ने अब विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी सोना जीत लिया है। नीरज ने हंगरी के बुडापेस्ट में रविवार (27 अगस्त) को जेवलिन थ्रो इवेंट में कमाल कर दिया। उन्होंने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। नीरज फाइनल में पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम को पछाड़कर चैंपियन बने।
विज्ञापन


विज्ञापन


अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। वहीं, चेक गणराज्य के जाकुब वेदलेच ने 86.67 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ कांस्य पदक पर निशाना साधा। नीरज के साथ फाइनल में भारत के दो अन्य खिलाड़ी डीपी मनु और किशोर जेना भी थे। किशोर 84.77 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर और डीपी मनु 84.14 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नीरज ने ऐसे जीता दिल
नीरज ने मैच के बाद अपने खास अंदाज से फैंस का दिल एक बार फिर से जीत लिया। उन्होंने मैच की कड़वाहट को भुलाकर फोटो के लिए अरशद के लिए बुलाया। उनसे हाथ मिलाया और गले लगाया। इसके बाद पोडियम पर साथ खड़े हुए। इस दौरान चेक गणराज्य के जाकुब वेदलेच भी वहां मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed