फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra appreciates medal winners murli and tejaswin with rhyming see viral comment

CWG 2022: मुरली और तेजस्विन की तारीफ में कवि बने नीरज चोपड़ा, वायरल हो रहा गोल्डन ब्वाय का कमेंट

Fri, 05 Aug 2022 01:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 01:47 PM IST
सार

तेजस्विन शंकर ने अपने और मुरली श्रीशंकर के नाम को लेकर कमेंट किया था और पदक जीतने पर मुरली की तारीफ की थी। इस पर नीरज चोपड़ा ने भगवान शि को जोड़ते हुए मजेदार कमेंट किया। 
 

विज्ञापन
Neeraj Chopra appreciates medal winners murli and tejaswin with rhyming see viral comment
मुरली श्रीशंकर, नीरज चोपड़ा और तेजस्विन शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। बर्मिंघम में भारतीय एथलीट टैक एंड फील्ड में भी अच्छा कर रहे हैं। तेजस्विन शंकर और मुरली श्रीशंकर अब तक भारत को पदक दिला चुके हैं। हालांकि, नीरज चोपड़ा इस इवेंट का हिस्सा नहीं हैं और वो कॉमनवेल्थ में इस बार देश के लिए पदक नहीं ला पाएंगे। नीरज ओलंपिक में स्वर्ण जीत चुके हैं और बर्मिंघम में उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन वो इस इवेंट के शुरू होने से ठीक पहले चोटिल हो गए और मजबूरन उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा। 
विज्ञापन


नीरज ने अब अपने देश के बाकी खिलाड़ियों की तारीफ में मजेदार कमेंट किया है, जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। नीरज भी ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं और उन्होंने दो ट्रैक एंड फील्ड एथलीट्स की तारीफ की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है नीरज का कमेंट ?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में छठे दिन हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने 2.22 मीटर की जंप के साथ कांस्य पदक जीता था। इसके अगले दिन ही मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में 8.08 मीटर की छलांग लगाई और रजत पदक अपने नाम कर लिया। इस पर तेजस्विन ने मजेदार ट्वीट करते हुए लिखा कि शंकर ने बर्मिंघम में सफाया कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने श्रीशंकर का हौसला बढ़ाया था। वो अपने और श्रीशंकर के लिए कहना चाहते थे कि दो शंकर ने मिलकर देश को दो पदक दिलाए हैं। 

तेजस्विन के ट्वीट पर कमेंट करते हुए नीरज चोपड़ा ने लिखा "एक तो दोनो के नाम में शंकर, ऊपर से इतने तगड़े जम्पर। इतिहास तो बनना ही था।" इसके साथ ही उन्होंने भारत के झंडे का इमोजी भी लगाया। नीरज का यह कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 20 पदक जीत चुका है भारत
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 20 पदक जीत चुका है। इनमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा सात भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं और सभी अपना पदक पक्का कर चुके हैं। कुल मिलाकर भारत का कम से कम 27 पदक जीतना तय है। इसके अलावा पहलवानी में भी कई पदक आने बाकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed