फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Sports Day 2022 Legendary Dhyan Chand Birth Anniversary, Cricket Stadium Named After Politician

National Sports Day: क्रिकेट के 22 मैदान नेताओं के नाम पर, किसी क्रिकेटर के नाम पर एक भी बड़ा स्टेडियम नहीं

Mon, 29 Aug 2022 11:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Aug 2022 11:16 AM IST
सार

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजीव गांधी के नाम पर दिए जाने वाले खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया था। इसके बाद से ही देशभर में नेताओं के नाम पर रखे गए स्टेडियम, खेल कॉम्प्लेक्स और टूर्नामेंट के नाम बदलने की मांग उठने लगी। दरअसल, देश में ज्यादातर स्टेडियम नेताओं के नाम पर ही हैं।

विज्ञापन
National Sports Day 2022 Legendary Dhyan Chand Birth Anniversary, Cricket Stadium Named After Politician
भारत में किसी भी बड़े स्टेडियम का नाम किसी क्रिकेटर के नाम पर नहीं। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत आज खेल दिवस मना रहा है। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की आज 117वीं जयंती है। यह दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों और खिलाड़ियों को वीडियो द्वारा एक खास संदेश देकर शुभकामनाएं भी दी हैं। साथ ही एथलीट्स से आगे भी शानदार प्रदर्शन जारी रखने को कहा है। 
विज्ञापन

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजीव गांधी के नाम पर दिए जाने वाले खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया था। इसके बाद से ही देशभर में नेताओं के नाम पर रखे गए स्टेडियम, खेल कॉम्प्लेक्स और टूर्नामेंट के नाम बदलने की मांग उठने लगी। दरअसल, देश में ज्यादातर स्टेडियम नेताओं के नाम पर ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौंकाने वाली बात यह है कि देश के सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट के तो एक भी बड़े स्टेडियम का नाम किसी क्रिकेटर के नाम पर नहीं है। देश में क्रिकेट से जुड़े कुल 52 स्टेडियम हैं, इनमें से अधिकतर के नाम नेताओं पर रखे गए हैं। इतना ही नहीं गायकों, अफसरों और ब्रिटिश राज के अधिकारियों तक पर स्टेडियम के नाम हैं, लेकिन किसी क्रिकेटर के नाम पर कोई बड़ा स्टेडियम नहीं है। 
विज्ञापन

किनके नामों पर क्रिकेट स्टेडियम?

देश में फिलहाल जो क्रिकेट स्टेडियम हैं, उनमें न तो अंतरराष्ट्रीय और न ही फर्स्ट क्लास मैचों में इस्तेमाल होने वाले किसी मैदान का नाम क्रिकेटर पर है। हालांकि, नेताओं, प्रशासकों, गायकों के नाम पर स्टेडियम जरूर हैं। दो क्रिकेट स्टेडियम तो हॉकी खिलाड़ियों के नाम पर हैं।

देश में नेताओं के नाम पर कौन से क्रिकेट स्टेडियम?

पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के नाम पर नौ स्टेडियम हैं। इनमें से आठ दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि, इंदौर, गुवाहाटी, मडगांव, पुणे और गाजियाबाद जैसे शहरों में हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट मैच भी हो चुके हैं। चेन्नई का एक भी स्टेडियम नेहरु के नाम पर है, लेकिन लंबे समय से यहां मैच नहीं खेला गया।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर कुल तीन स्टेडियम हैं। इनमें दो स्टेडियम आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में मौजूद हैं, जबकि महाराष्ट्र के सोलापुर में भी एक स्टेडियम है, जहां लंबे समय से मैच नहीं खेला गया। उधर, राजीव गांधी के नाम पर दो स्टेडियम हैं। इनमें एक तेलंगाना के हैदराबाद में, जबकि दूसरा उत्तराखंड के देहरादून में है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हिमाचल प्रदेश के नदाऊं और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्टेडियम है। सरदार पटेल के नाम पर भी गुजरात के वलसाड और अहमदाबाद में स्टेडियम रहे हैं। हालांकि, अहमदाबाद स्थित स्टेडियम का नाम पिछले साल नरेंद्र मोदी के नाम पर कर दिया गया है। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम भी दिवंगत भाजपा नेता अरुण जेटली के नाम पर किया गया है।

कोझिकोड के ईएमएस स्टेडियम को केरल के कम्युनिस्ट नेता और राज्य के पहले मुख्यमंत्री ईएमएस नंबूदिरिपाद का नाम दिया गया है। इसके अलावा विशाखापत्तनम के एक क्रिकेट मैदान का नाम कांग्रेस के पूर्व नेता वाईएस राजशेखर रेड्डी के नाम पर रखा गया है। गुजरात के राजकोट में भी एक स्टेडियम का नाम कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया पर है।

अफसरों-अधिकारियों के नाम पर

देश में चार स्टेडियम ऐसे भी हैं, जिन्हें बीसीसीआई या राज्य क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्षों के नाम दिए गए। इनमें से एक चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम है, जबकि दूसरा बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम है। मुंबई का वानखेड़े और मोहाली का आईएस बिंद्रा स्टेडियम बोर्ड के पूर्व अध्यक्षों के नाम पर है।

गायक, ब्रिटिश राज के अफसरों के नाम पर भी स्टेडियम

नेताओं के नाम पर ही नहीं, बल्कि ब्रिटिश राज के अफसरों और उनके रिश्तेदारों के अलावा गायक के नाम पर भी स्टेडियम के नाम रखे गए हैं। कोलकाता के क्रिकेट स्टेडियम का नाम भारत के पूर्व गवर्नर जनरल लॉर्ड ऑकलैंड की दो बहनों एमिली और फैनी ईडन के नाम पर 'ईडन गार्डन' रखा गया था। मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम का नाम बॉम्बे के गवर्नर रहे लॉर्ड ब्रेबॉर्न के नाम पर रखा गया।

असम के गुवाहाटी स्थित क्रिकेट स्टेडियम का नाम भूपेन हजारिका के नाम पर रखा गया। वहीं, झारखंड के जमशेदपुर में स्थित स्टेडियम का नाम टाटा स्टील के पूर्व जनरल मैनेजर जॉन लॉरेंस कीनन के नाम पर कीनन स्टेडियम रखा गया था। इसके अलावा गुजरात के वडोदरा में रिलायंस का भी स्टेडियम है, जिसे फिलहाल बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन चलाता है और इसमें अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं।

हॉकी के दिग्गजों के नाम पर क्रिकेट स्टेडियम भी

देश में क्रिकेटरों के नाम पर किसी खेल मैदान का नाम जरूर नहीं है, लेकिन हॉकी के दो दिग्गजों के नाम वाले मैदान में टीम इंडिया जरूर खेलने उतर चुकी है। इनमें एक है लखनऊ का केडी बाबू सिंह स्टेडियम और दूसरा है कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम, जहां सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed