फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Games: Manipur Madhya Pradesh won in womens hockey Maharashtra Karnataka won in mens event

National Games: मणिपुर और मध्य प्रदेश महिला हॉकी में जीते, पुरुष स्पर्धा में चमके महाराष्ट्र और कर्नाटक

Sat, 08 Feb 2025 09:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 08 Feb 2025 09:45 PM IST
सार

दिन के शुरुआती मुकाबले में मणिपुर की महिलाओं ने मेजबान उत्तराखंड को 5-2 से हराया। उत्तराखंड चार मैच में हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया है जबकि मणिपुर चार अंक लेकर पूल बी तालिका में चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन
National Games: Manipur Madhya Pradesh won in womens hockey Maharashtra Karnataka won in mens event
हॉकी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

मणिपुर और मध्य प्रदेश ने शनिवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत दर्ज की जबकि पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र और कर्नाटक ने भी अपने मुकाबले जीत लिए।
विज्ञापन

दिन के शुरुआती मुकाबले में मणिपुर की महिलाओं ने मेजबान उत्तराखंड को 5-2 से हराया। उत्तराखंड चार मैच में हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया है जबकि मणिपुर चार अंक लेकर पूल बी तालिका में चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश ने पूल ए के मैच में पश्चिम बंगाल को 2-1 से हराकर शीर्ष स्थान बरकरार रखा। पुरुषों की स्पर्धा में महाराष्ट्र ने पूल बी के मुकाबले में मेजबान उत्तराखंड के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। महाराष्ट्र सात अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। उत्तराखंड चार मैच में सिर्फ एक अंक के साथ बाहर हो गया है। कर्नाटक ने मणिपुर को 4-1 से हराकर पूल ए तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा। कर्नाटक के नौ अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed