{"_id":"634302dfef4a171e8469138a","slug":"national-games-haryana-punjab-women-s-hockey-final-eyes-on-rani-rampal-savita-poonia","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Games: हरियाणा-पंजाब के बीच होगा महिला हॉकी का फाइनल, रानी रामपाल-सविता पूनिया पर नजर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
National Games: हरियाणा-पंजाब के बीच होगा महिला हॉकी का फाइनल, रानी रामपाल-सविता पूनिया पर नजर
Sun, 09 Oct 2022 10:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:57 PM IST
सार
हरियाणा ने झारखंड पर एक समय 3-0 की बढ़त ले रखी थी। तीनों गोल रानी ने किए थे। यहां दो मिनट के अंतराल में संगीता कुमारी और सलीमा टेटे ने झारखंड के लिए गोल कर स्कोर 2-3 कर दिया, लेकिन रानी ने 49वें और 58 मिनट में गोलकर हरियाणा को आसानी से जीत दिला दी।
विज्ञापन
सविता पूनिया और रानी रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय खेलों में महिला हॉकी का फाइनल 10 भारतीय खिलाड़ियों से सुसज्जित हरियाणा और पंजाब के बीच खेला जाएगा। हरियाणा ने अंतिम चार में झारखंड को 5-2 से पराजित किया। ये पांचों गोल भारतीय टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने किए।
वहीं, पंजाब को मध्य प्रदेश पर जीत दर्ज करने केलिए खेल के अंतिम मिनट तक इंतजार करना पड़ा। उसने 2-1 से जीत हासिल की। साइकलिंग में पंजाब के हर्षवीर सिंह सेखों ने 119 किलोमीटर मास स्टार्ट में यूपी के अरविंद पंवार को हराकर स्वर्ण जीता। गुजरात की प्रगन्या मोहन ने ट्रायथलन का स्वर्ण जीता।
पंजाब के लिए गुरजीत, लालरेमसियामी ने किए गोल
हरियाणा ने झारखंड पर एक समय 3-0 की बढ़त ले रखी थी। तीनों गोल रानी ने किए थे। यहां दो मिनट के अंतराल में संगीता कुमारी और सलीमा टेटे ने झारखंड के लिए गोल कर स्कोर 2-3 कर दिया, लेकिन रानी ने 49वें और 58 मिनट में गोलकर हरियाणा को आसानी से जीत दिला दी।
विज्ञापन
वहीं, पंजाब केलिए पहला गोल भारतीय टीम की ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने किया, लेकिन इशिका चौधरी ने मध्य प्रदेश को बराबरी दिला दी। खेल के 59वें मिनट में भारतीय टीम की फारवर्ड लालरेमसियामी ने गोलकर पंजाब को जीत दिलाई।
चंडीगढ़ के करणदीप कोचर गोल्फ में जीते
चंडीगढ़ करणदीप कोचर ने गोल्फ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 अंडर 267 का स्कोर कर स्वर्ण जीता। हरियाणा अभिनव लोहान ने रजत और इसी राज्य के सनहित बिश्नोई ने कांस्य जीता। करणदीप ने अनंत सिंह अहलावत के साथ मिलकर चंडीगढ़ को टीम का स्वर्ण भी दिलाया।
कर्नाटक को रजत और दिल्ली को कांस्य मिला। महिलाओं में कर्नाटक की अवनि प्रशांत ने स्वर्ण, पंजाब की अमनप्रीत कौर ने रजत और हरियाणा की वाणी कपूर ने कांस्य जीता। अवनि और दुर्गा ने कर्नाटक को टीम का स्वर्ण दिलाया। हरियाणा ने रजत और पंजाब ने कांस्य जीता।