फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Games: Four national records broken in weightlifting Mehak Sharma of Punjab made three new records

National Games: भारोत्तोलन में चार राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे, पंजाब की महक शर्मा ने तीन नए रिकॉर्ड बनाए

Mon, 03 Feb 2025 08:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 03 Feb 2025 08:34 PM IST
सार

महिलाओं के 87 किग्रा से अधिक वर्ग में चुनौती पेश करते हुए महक ने स्नैच में 106 किग्रा वजन उठाकर 105 किग्रा के अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
National Games: Four national records broken in weightlifting Mehak Sharma of Punjab made three new records
महक शर्मा - फोटो : Khelo India Youth Games

विस्तार

पंजाब की भारोत्तोलक महक शर्मा ने  38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने के दौरान अपने तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया जबकि इस खेल में कुल चार राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे। भारोत्तोलन प्रतियोगिता के अंतिम दिन 29 वर्षीय महक ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिलाओं के 87 किग्रा से अधिक वर्ग में चुनौती पेश करते हुए महक ने स्नैच में 106 किग्रा वजन उठाकर 105 किग्रा के अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने अपने अंतिम क्लीन एवं जर्क प्रयास में 141 किग्रा वजन के साथ 140 किग्रा के अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में भी सुधार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महक ने कुल 247 किग्रा वजन उठाया जो उनके पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड 244 किग्रा से तीन किग्रा अधिक है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा पांडे ने कुल 216 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक जीता जबकि कर्नाटक की सत्या ज्योति (कुल 201 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

महक ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, मुझे पूरा भरोसा था क्योंकि मैंने कड़ा अभ्यास किया था लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं तीनों रिकॉर्ड तोड़ दूंगी। अब जब मैंने यह कर दिखाया है, तो मैं संतुष्ट हूं। मैं बहुत खुश हूं। मैं इस उपलब्धि के लिए अपने कोच और अपने परिवार के सदस्यों को धन्यवाद देती हूं। कोच की मदद के बिना इस खेल में कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता।

महक ने चार महीने से भी कम समय पहले अक्टूबर में हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान अपने पिछले तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए थे। राष्ट्रीय खेलों में पदक केवल प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए कुल वजन के आधार पर दिए जाते हैं।

पुरुषों की 109 किग्रा से अधिक श्रेणी में तमिलनाडु के एस रुद्रमयन ने एक और राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने स्नैच में 175 किग्रा वजन उठाया जो रेलवे के गुरदीप सिंह के 172 किग्रा के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से बेहतर था। रुद्रमयन हालांकि क्लीन एवं जर्क में 180 किग्रा वजन ही उठा सके। उन्होंने कुल 355 किग्रा वजन उठाया जिससे उन्हें रजत पदक मिला।

सेना के लवप्रीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 165 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 202 किग्रा वजन से कुल 367 किग्रा वजन उठाया। उत्तराखंड के विवेक पांडे ने कुल 280 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed