फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Games: Bindyarani Devi of Manipur won the gold medal also made a national record latest updates

National Games: मणिपुर की बिंद्यारानी देवी ने जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया

Fri, 31 Jan 2025 05:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 31 Jan 2025 05:12 PM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता बिंद्यारानी ने स्नैच में अपने अंतिम प्रयास में 88 किग्रा वजन उठाकर मीराबाई चानू का 86 किग्रा का रिकॉर्ड तोड़ा।

विज्ञापन
National Games: Bindyarani Devi of Manipur won the gold medal also made a national record latest updates
बिंद्यारानी देवी - फोटो : olympics.com

विस्तार

मणिपुर की स्टार भारोत्तोलक एस बिंद्यारानी देवी ने राष्ट्रीय खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शुक्रवार को यहां महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग के स्नैच में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

मीराबाई चानू का रिकॉर्ड तोड़ा
राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता बिंद्यारानी ने स्नैच में अपने अंतिम प्रयास में 88 किग्रा वजन उठाकर मीराबाई चानू का 86 किग्रा का रिकॉर्ड तोड़ा। मीराबाई का पसंदीदा वजन वर्ग हालांकि 49 किग्रा है और उन्होंने कुछ समय के लिए 55 किग्रा में भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

201 किग्रा वजन उठाया
बिंद्यारानी का दबदबा क्लीन एवं जर्क में भी जारी रहा, जहां उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 113 किग्रा वजन उठाकर वापसी की। इस तरह से उन्होंने कुल 201 किग्रा वजन उठाया जो उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड 202 किग्रा से सिर्फ एक किलोग्राम कम है। बिंद्यारानी के नाम पर अब महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग में तीनों राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्नैच, क्लीन एवं जर्क और कुल योग दर्ज हैं। बंगाल की शरबानी दास ने रजत पदक जबकि मणिपुर की नीलम देवी ने कांस्य पदक जीता। इस तरह से मणिपुर इस स्पर्धा में दो पदक हासिल करने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed