फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Games 2022 Opening Ceremony Today Starts 4:30 PM, PM Modi to Inaugurate in Ahmedabad Know Schedule

National Games Live Streaming: शाम साढ़े चार बजे शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी, सिंधु और नीरज रहेंगे मौजूद

Thu, 29 Sep 2022 11:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 Sep 2022 11:19 AM IST
सार

36वां राष्ट्रीय खेल पहले 2016 में गोवा में होना था, लेकिन लॉजिस्टिक कारणों से यह स्थगित होता रहा। इस साल की शुरुआत में गोवा ने राष्ट्रीय खेल की मेजबानी में खुद को असमर्थ बताया था। इसके बाद गुजरात ने मेजबानी की पेशकश की और 100 दिनों के अंदर अब राष्ट्रीय खेल होने जा रहा है।

विज्ञापन
National Games 2022 Opening Ceremony Today Starts 4:30 PM, PM Modi to Inaugurate in Ahmedabad Know Schedule
नेशनल गेम्स 2022 ओपनिंग सेरेमनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केवल 100 दिनों के अंदर गुजरात आज से आधिकारिक रूप से शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है। अहमदाबाद में उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आधिकारिक तौर पर खेलों के उद्घाटन की घोषणा करेंगे। डबल ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु और ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ओपनिंग सेरेमनी में मौजूद होंगे। पिछला (35वां) राष्ट्रीय खेल 2015 में केरल में हुआ था। सात साल बाद इसका आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

  • राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन समारोह शाम 4:30 बजे शुरू होगा।
  • उद्घाटन समारोह को डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती यूट्यूब चैनल द्वारा लाइव स्ट्रीम और प्रसारित किया जाएगा।
  • अधिकांश खेल 30 तारीख से शुरू होंगे। खेलों का समापन 12 अक्तूबर को होगा।
  • 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 7000 एथलीट भारतीय सशस्त्र बलों की सेवा-खेल टीम के साथ भाग ले रहे हैं।
  • राष्ट्रीय खेल रोस्टर में कुल मिलाकर 36 खेल प्रतियोगिताएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल 2022 कब होंगे?
राष्ट्रीय खेल 2022 29 सितंबर से शुरू होंगे और 12 अक्तूबर को समाप्त होंगे। उद्घाटन समारोह 29 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

भारत में राष्ट्रीय खेल की ओपनिंग सेरेमनी कहां देखें?
राष्ट्रीय खेल 2022 का भारत में डीडी स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

भारत में राष्ट्रीय खेल की ओपनिंग सेरेमनी कहां देखें?
राष्ट्रीय खेल 2022 का प्रसार भारती स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

राष्ट्रीय खेलों का 36वां संस्करण, जो आधिकारिक तौर पर गुरुवार से शुरू हो जाएगा, भविष्य के मेजबानों के लिए पहले से ही एक केस स्टडी बन गया है। गुजरात के खेल मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा- हम 100 दिनों में सब कुछ करने का प्रबंधन कर सकते हैं। हमने सितंबर में गुजरात में खेलों की मेजबानी करने की अपनी इच्छा के बारे में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को लिखा था और हमसे पूछा गया था कि क्या यह संभव है। हमने IOA के सदस्यों को आमंत्रित किया और अपनी योजना दी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

दरअसल. 36वां राष्ट्रीय खेल पहले 2016 में गोवा में होना था, लेकिन लॉजिस्टिक कारणों से यह स्थगित होता रहा। इस साल की शुरुआत में गोवा ने राष्ट्रीय खेल की मेजबानी में खुद को असमर्थ बताया था। इसके बाद गुजरात ने मेजबानी की पेशकश की और 100 दिनों के अंदर अब राष्ट्रीय खेल होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed