National Games 2022: 36वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, पीएम मोदी बोले- जुड़ेगा इंडिया.. जीतेगा इंडिया
इससे पहले 2015 में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया गया था। इस बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी गुजरात को मिली है और गुजरात के छह शहरों में राष्ट्रीय खेल आयोजित किए जाएंगे।
विस्तार
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi declares the 36th National Games open at Narendra Modi stadium in Ahmedabad, Gujarat.
विज्ञापन
(Source: DD) pic.twitter.com/TP4lOZKIq7 — ANI (@ANI) September 29, 2022
Spectacular drone show in Ahmedabad as the city prepares for the National Games opening ceremony! pic.twitter.com/OumqeCZhve
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2022
पीएम ने कहा "सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फुटबाल, हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग और लॉन टेनिस जैसे अनेकों खेलों की सुविधा एक साथ उपलब्ध है। ये एक तरह से पूरे देश के लिए एक मॉडल है। खेल के मैदान में खिलाड़ियों की जीत, उनका दमदार प्रदर्शन, अन्य क्षेत्रों में देश की जीत का भी रास्ता बनाता है। स्पोर्ट्स की सॉफ्ट पावर, देश की पहचान को, देश की छवि को कई गुना ज्यादा बेहतर बना देती है। इस समय नवरात्रि का पावन अवसर भी चल रहा है। गुजरात में मां दुर्गा की उपासना से लेकर गरबा तक, यहां की अपनी अलग ही पहचान है। जो खिलाड़ी दूसरे राज्यों से आए हैं, उनसे मैं कहूंगा कि खेल के साथ ही यहां नवरात्रि आयोजन का भी आनंद जरूर लीजिए।"
T20 World Cup: टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट से हुए बाहर
अब देश के प्रयास और उत्साह केवल एक खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि ‘कलारीपयट्टू’ और योगासन जैसे भारतीय खेलों को भी महत्व मिल रहा है। मुझे खुशी है कि इन खेलों को नेशनल गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में शामिल किया गया है। सभी खिलाड़ियों को मैं एक मंत्र और देना चाहता हूं... अगर आपको जीतना है, तो आपको प्रतिबद्धता और निरंतरता को जीना सीखना होगा। खेलों में हार-जीत को कभी भी हमें आखिरी नहीं मानना चाहिए। ये स्पोर्ट्स स्पिरिट आपके जीवन का हिस्सा होना चाहिए।
T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने टीम इंडिया को दी चेतवानी, कहा- MCG मेरा होम ग्राउंड
उद्घाटन समारोह के दौरान कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद छात्र गरबा करने लगे। इस कार्यक्रम में मोहित चौहान ने भी अपनी प्रस्तुतित दी और रॉकस्टार फिल्म के गाने नादान परिंदे से सभी का मन मोह लिया। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
Olympians PV Sindhu, Neeraj Chopra and Ravi Kumar Dahiya also present at the opening ceremony of the 36th National Games at Narendra Modi stadium in Ahmedabad
— ANI (@ANI) September 29, 2022
PM Narendra Modi, Governor Acharya Devvrat, CM Bhupendra Patel, Union Sports Minister Anurag Thakur present at the event pic.twitter.com/JsE32NVtS3
कार्यक्रम में क्या-क्या हुआ ?
- गुजरात की विकास यात्रा दिखाई गई। इसमें गुजरात के विकास के बारे में बताया गया और आजादी के बाद से गुजरात के विकसित राज्य बनने का सफर दिखाया गया। इसमें बताया गया कि गुजरात को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री मोदी का कितना योगदान है।
- गरबा गायक पार्थ ओझा ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने मैदान में मौजूद लोगों का भरपूर मनोरंज किया। पार्थ भारतीय सिनेमा में भी काफी सक्रिय रहे हैं और कई फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं।
- गुजरात के कई स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद लोग गरबा भी करने लगे।
- लोकप्रिय गायक मोहित चौहान ने भी अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने रॉकस्टार फिल्म के गाने नादान परिंदे से सभी का मन मोह लिया।
- गायक शंकर महादेवन ने भी इस कार्यक्रम में अपने गानों से स्टेडियम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया।
- इस कार्यक्रम में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, निशानेबाज गगन नारंग, एथलीट अंजू बॉबी, जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, पहलवान रवि दाहिया और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू भी शामिल हुईं।
- 750 से ज्यादा कलाकारों ने स्टेडियम में गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी।
- पीएम मोदी ने स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का वर्चुअल लॉन्च किया।
- पीएम मोदी ने अपना संबोधिन दिया और स्टेडियम में मौजूद लगभग एक लाख लोगों को संबोधित किया।
- प्रधानमंत्री ने 36वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया।
- कई टीमों ने मार्च पास्ट किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
- शंकर महादेवन ने फिर से अपनी प्रस्तुति दी और लोगों का मनोरंजन किया। इस बीच प्रधानमंत्री सहित सभी बड़े नेता स्टेडियम से निकल गए।
Hon'ble Prime Minister of INDIA🇮🇳 Shri @narendramodi arrives in Narendra Modi Stadium 🏟️ Ahmedabad for the OPENING CEREMONY of #36thNationalGames #NationalGames2022 pic.twitter.com/WnVAZ2L1SX
— DD Sports - National Games 2022 🇮🇳 (@ddsportschannel) September 29, 2022
20 सितंबर को हुई शुरुआत
यह प्रतियोगिता 20 से 24 सितंबर के बीच हुई टेबल टेनिस प्रतियोगिता के साथ शुरू हो चुकी है, लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत आज हुई है। 2015 के बाद से लॉजिस्टिक कारणों से यह प्रतियोगिता स्थगित होती रही है।
Shooting Day!!
— National Games Gujarat (@Nat_Games_Guj) September 29, 2022
India’s badminton ace PV Sindhu, shooting star Gagan Narang and top athlete Anju Bobby George at the shooting range.#36thNationalGames #NationalGames2022 #PVSindhu #GaganNarang #AnjuBobyGeorge #NationalGamesGujarat #UnityThroughSports #JudegaIndiaJitegaIndia pic.twitter.com/8tNKXgBbbe
एक्वेटिक्स, तीरंदाजी, भारतीय तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बीच स्पोर्ट्स, बॉक्सिंग, कैनोइंग, साइकिलिंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, गोल्फ, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, लॉन बॉल, मल्लखंभ, नेटबॉल, रोलर स्पोर्ट्स, रोइंग, रग्बी 7s, शूटिंग, सॉफ्ट टेनिस, सॉफ्टबॉल, स्क्वैश, टेबल टेनिस, टेनिस, ट्रायथेलॉन, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, वुशु और योगासन शामिल हैं।
PV Sindhu at the Military Rifle Club in Ahmedabad. #36thNationalGames#Sindhu#NationalGames #NationalGamesGujarat #UnityThroughSports #JudegaIndiaJitegaIndia #AaapniGames2022 #GujaratTamariRahJueChe #GetSetGujarat #NationalGamesGujarat2022 #GameWithAim #રમતોએકકરેછે pic.twitter.com/w18l5LTiom
— National Games Gujarat (@Nat_Games_Guj) September 29, 2022