{"_id":"68ff17f384fefd2d5202f66f","slug":"national-champion-anahat-singh-upset-melissa-alves-of-france-to-enter-the-quarterfinals-of-the-canadian-open-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canadian Open: अनाहत सिंह कनाडा ओपन स्क्वाश के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, फ्रांस की खिलाड़ी को दी मात","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Canadian Open: अनाहत सिंह कनाडा ओपन स्क्वाश के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, फ्रांस की खिलाड़ी को दी मात
Mon, 27 Oct 2025 12:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:28 PM IST
सार
विश्व की 43वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत ने छठी वरीयता प्राप्त मेलिसा को 41 मिनट तक चले मुकाबले में 12-10, 12-10, 8-11, 11-2 से हराया।
विज्ञापन
अनाहत सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
गत राष्ट्रीय चैंपियन अनाहत सिंह ने विश्व की 20वें नंबर की खिलाड़ी फ्रांस की मेलिसा एलव्स को हराकर कनाडा ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दिल्ली की इस 17 वर्षीय खिलाड़ी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। विश्व की 43वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत ने छठी वरीयता प्राप्त मेलिसा को 41 मिनट तक चले मुकाबले में 12-10, 12-10, 8-11, 11-2 से हराया।
अनाहत का अब क्वार्टर फाइनल में सामना दूसरी वरीयता प्राप्त बेल्जियम की टिने गिलिस से होगा। अनाहत की नजरें इस दौरान सेमीफाइनल में पहुंचने पर टिकी होंगी। इस बीच टोरंटो एथलेटिक क्लब ओपन में छठी वरीयता प्राप्त वीर चोटरानी इंग्लैंड के पेरी मलिक से हार कर बाहर हो गए। मलिक ने 11-7, 11-5, 9-11, 5-11, 11-5 से जीत हासिल की।