{"_id":"634247ad2e796821bd0781b1","slug":"natioanl-games-punjab-chahat-arora-won-gold-in-100m-breaststroke-delhi-judoka-mohit-also-won-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"Natioanl Games: पंजाब की चाहत अरोड़ा को सौ मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण, दिल्ली के जुडोका मोहित भी चमके","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Natioanl Games: पंजाब की चाहत अरोड़ा को सौ मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण, दिल्ली के जुडोका मोहित भी चमके
Sun, 09 Oct 2022 01:23 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:23 PM IST
सार
श्रीहरि ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 50.41 सेकंड का समय निकालते हुए दिल्ली के विशाल ग्रेवाल (51.41) को पराजित किया। उन्होंने केरल के आरोन डिसूजा के 50.97 सेकंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
मोहित सेहरावत और चाहत अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओलंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में खेलने वाले तैराक कर्नाटक के श्रीहरि नटराज ने राष्ट्रीय खेलों में अपना दबदबा बनाए रखते हुए शनिवार को छठा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने गेम्स रिकॉर्ड के साथ 100 मीटर फ्रीस्टाइल का खिताब जीता। वहीं, पंजाब की चाहत अरोड़ा ने भी गेम्स रिकॉर्ड के साथ 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक का स्वर्ण अपने नाम किया। दिल्ली के मोहित सेहरावत ने सभी का दिल जीतते हुए कंधे की चोट के बावजूद प्लस 81 किलो का स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की।
श्रीहरि ने बनाया गेम्स रिकॉर्ड
श्रीहरि ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 50.41 सेकंड का समय निकालते हुए दिल्ली के विशाल ग्रेवाल (51.41) को पराजित किया। उन्होंने केरल के आरोन डिसूजा के 50.97 सेकंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। चाहत ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में एक मिनट 14.42 सेकंड का समय निकाल महाराष्ट्र की ज्योति पाटिल को पीछे छोड़ा। पुरुषों की इस इवेंट में सर्विसेज के एसपी लिकित ने स्वर्ण जीता।
ये भी पढ़ें: Hamilton and Yash: एफ-1 चैंपियन लुईस हैमिल्टन के साथ अभिनेता यश की तस्वीर वायरल, क्या साथ काम करेंगे दोनों ?
विज्ञापन
बंगाल को शूटआउट में हराकर यूपी सेमीफाइनल में
पुरुषों के हॉकी क्वार्टर में ललित उपाध्याय की अगुवाई में खेल रही उत्तर प्रदेश को पश्चिम बंगाल पर जीत हासिल करने में पसीना बहाना पड़ा। उसने शूटआउट में 5-4 से जीत हासिल की। इससे पहले निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। यूपी का सेमीफाइनल में महाराष्ट्र से मुकाबला होगा, जिसने झारखंड को 3-1 से हराया। हरियाणा ने तमिलनाडु को 3-0 से हराया। कर्नाटक ने गुजरात को 11-2 से हराकर सेमीफाइनल में हरियाणा से खेलने का हक हासिल किया।
क्वार्टर फाइनल में लगी मोहित को चोट
जूडो के प्लस 81 किलो के फाइनल में दिल्ली के मोहित सेहरावत ने पंजाब के हर्षप्रीत सिंह को हराया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में उनके कंधे में चोट लग गई। वह खेलने की स्थिति में नहीं थे। बावजूद इसके उन्होंने हौसला नहीं हारा और सेमीफाइनल और फाइनल जीतकर स्वर्ण जीता।
ये भी पढ़ें: Ranveer Singh Video: बास्केटबॉल स्टार पर छाया बॉलीवुड का जादू, रणबीर सिंह के साथ ततड़-ततड़ पर किया डांस
गोवा में अगले वर्ष होंगे 37वें राष्ट्रीय खेल
गोवा ने आईओए को अगले वर्ष राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने के लिए हामी भर दी है। 37वें राष्ट्रीय खेल इस राज्य में अक्तूबर माह में कराए जाएंगे। तिथियों की घोषणा बाद में होगी। सितंबर-अक्तूबर में अगले वर्ष एशियाई खेल होने हैं। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए तिथियों की घोषणा की जाएगा। 12 अक्तूबर को समापन समारोह में मेजबान राज्य गुजरात की ओर से राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी गोवा को सौंपी जाएगी। गोवा को इन खेलों को लंबे समय से कराना है, लेकिन इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं होने का हवाला देकर वह इसे लगातार टालता आ रहा था।