{"_id":"ee8e6b98-89b6-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"nada-unlikely-to-test-boxer-vijender-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेंदर मामले से नाडा ने झाड़ा पल्ला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
विजेंदर मामले से नाडा ने झाड़ा पल्ला
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 11 Mar 2013 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरोइन मामले में राम सिंह द्वारा विजेंदर का नाम उछाले जाने के बाद ओलंपियन विजेंदर की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
उन्हें अब डोप टेस्ट के लिए भी बुलाया जा सकता है। लेकिन नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने कहा है कि विजेंदर मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
यह पूरी तरह से पुलिस और नारकोटिक्स का मामला है। विजेंदर का मामला पुलिस देख रही है। लिहाजा इससे हमारा कोई वास्ता नहीं है।
सूत्रों का कहना है कि वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी कोड के नियम के अनुसार नाडा को प्रतियोगिता के बाहर के मामले को जांच करने का अधिकार नहीं है।
राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) ने कहा है कि इस मामले पर अनुशासन समिति सोमवार तक आखिरी फैसला कर पाएगी कि विजेंदर के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है कि नहीं।
इस बीच बॉक्सिंग फेडरेशन ने भी अपनी बैठक बुलाई है। हालांकि फेडरेशन ने कहा है कि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।वहीं, फतेहगढ़ साहिब में पुलिस की पूछताछ के बाद राम सिंह ने संवाददाताओं से कहा, मैंने और विजेंदर ने यह सोचकर ड्रग्स लिए कि यह फूड सप्लीमेंट हैं।
हमें नहीं पता था कि हम ड्रग्स ले रहे हैं। हमें बताया गया था कि हम फूड सप्लीमेंट ले रहे हैं, जो स्ट्रैंथ और स्टेमिना बढ़ाने के लिए हैं। उन्होंने कहा, जब हमें पता चला कि जो पदार्थ हम ले रहे हैं वह फूड सप्लीमेंट नहीं, ड्रग्स हैं तो हमने इसे लेना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विजेंदर ने जनवरी और फरवरी में इसे दो से तीन बार लिया, लेकिन जब उसे पता चला कि यह ड्रग्स थी तो उसने इसे लेना बंद कर दिया। इससे पूर्व राम सिंह ने दावा किया कि इस ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता ने कुछ मौकों पर उनके साथ ड्रग्स का सेवन किया।
विज्ञापन
राम सिंह ने हालांकि जोर देकर कहा कि उन्होंने गलती से प्रतिबंधित पदार्थों को फूड सप्लीमेंट समझ लिया था। उन्हें यह ड्रग्स एनआरआई अनूप सिंह कहलों ने दिए जो 130 करोड़ रुपये के हेरोइन मामले का मुख्य आरोपी है।
लेकिन चीफ कोच बोले, डोप टेस्ट संभव
ड्रग मामले में फंसे ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) जल्द ही डोप टेस्ट के लिए बुला सकती है।
राष्ट्रीय स्तर के बाक्सर राम सिंह के ड्रग लेने की स्वीकारोक्ति के बाद कि एनआईएस में बाक्सिंग के चीफ कोच गुरबख्श सिंह संधू ने कहा कि नाडा कभी भी रेंडमली किसी नेशनल खिलाड़ी का डोप टेस्ट कर सकती है।
विजेंदर ने भी फोन पर खुद को निर्दोष बताते हुए किसी भी तरह के मेडिकल टेस्ट की बात कही है। हालांकि इस संबंधी उन्हें अभी नाडा से कोई लिखित जानकारी नहीं मिली है। ड्रग मामले में फंसे देश के स्टार बॉक्सर विजेंदर सिंह की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं।
विजेंदर सिंह पर अब नाडा भी शिकंजा कस सकती है। विजेंदर सिंह के दोस्त राम सिंह के मीडिया सामने खुलासे के बाद नाडा जल्द ही उसको डोप टेस्ट के लिए बुला सकती है।