{"_id":"644f9528c0a0216f2d09d0ed","slug":"mumtaz-patel-statement-on-wrestlers-protest-against-brij-bhushan-sharan-singh-news-in-hindi-2023-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: क्या पहलवानों के आंदोलन के पीछे कांग्रेस का हाथ? अहमद पटेल की बेटी मुमताज बता रही हैं इसका जवाब","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
EXCLUSIVE: क्या पहलवानों के आंदोलन के पीछे कांग्रेस का हाथ? अहमद पटेल की बेटी मुमताज बता रही हैं इसका जवाब
सार
MUMTAZ PATEL EXCLUSIVE INTERVIEW: कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल भी पिछले दिनों धरने को समर्थन देने पहुंचीं। पढ़ें मुमताज के साथ हुई बातचीत के प्रमुख अंश-
विज्ञापन
मुमताज पटेल से खास बातचीत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कई पदक जीत चुके पहलवान भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक की अगुआई में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। वे उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि, बृजभूषण ने आरोपों को खारिज कर दिया है और खुद को बेकसूर बताया है।
विज्ञापन
बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से कहा था- इस पूरे मामले में एक उद्योगपति और कांग्रेस का हाथ है। मैंने उद्योगपति का नाम नहीं बोला है। कुछ उद्योगपतियों का हाथ है, जिन्हें मुझसे कष्ट है। आज दिखाई भी पड़ गया कि किसका हाथ है। जब इनकी मांग मान ली गई कि एफआईआर दर्ज करना है, तब यह इसको क्यों उठा रहे हैं। केजरीवाल को, सत्यपाल मलिक को, प्रियंका गांधी को बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी? अरे कम से कम कांग्रेस वाले जांच रिपोर्ट का इंतजार कर लेते, तब जंतर-मंतर पहुंचते। ये खिलाड़ियों का धरना नहीं है, कुछ षड्यंत्रकारी लोग हैं, जो मेरी पार्टी और मुझे नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहलवान बृजभूषण का विरोध कर रहे हैं
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल भी पिछले दिनों धरने को समर्थन देने पहुंचीं। अमर उजाला ने उनसे बातचीत की। उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया कि कांग्रेस इस आंदोलन को समर्थन दे रही है। पढ़ें मुमताज के साथ हुई बातचीत के प्रमुख अंश-
1. इस पूरे मामले पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?
मुमताज: मैं व्यक्तिगत रूप से आई हूं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर के हमारे खिलाड़ी सड़क पर उतरे हैं। सोचिए कि अगर उन्हें इस तरीके का संघर्ष करना पड़ रहा है, तो एक आम आदमी की क्या हालत होगी? एक एफआईआर दर्ज करने में इतने दिन लगा दिए और अभी भी लग नहीं रहा है कि कुछ फास्ट ट्रैक पर हो रहा है, तो इनका समर्थन करना हम लोगों का फर्ज बनता है। हम लोगों के जरिये अगर आम जनता तक यह आवाज पहुंचती है तो आम लोगों को उनके साथ सड़क पर उतरना चाहिए।

2. इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है? इस पर आपका क्या कहना है?
मुमताज: आप देखिये छोटे से छोटा मुद्दा नजरों में आता है, तो यह तो इतना बड़ा अपराध है। आपने देखा निर्भया के वक्त क्या हुआ था, लेकिन तब पूरे देश की जनता सड़क पर उतरी थी और सरकार ने रोक-टोक नहीं की थी। सरकार ने आंदोलन होने दिया था। उस वक्त कांग्रेस की सरकार थी और उस सरकार ने परिवार को भी समर्थन दिया और इस तरह के आंदोलन को होने दिया, जिसकी वजह से यह इतना बड़ा मुद्दा बना। आज आप देखिए, सरकार की तरफ से कोई कुछ नहीं बोल रहा है। जो इतनी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, सब चुप बैठे हैं। जब ये एथलीट मेडल लाते हैं, तो वे ही सबसे पहले खड़े हो जाएंगे कि हमने हिंदुस्तान के लिए ये किया, हमारी वजह से इन्हें मेडल मिला। वहीं, आज ये लोग इतनी बुरी हालत में बैठे हुए हैं, इनके साथ कोई समर्थन नहीं है, इनकी आवाज कोई सुन नहीं सकता तो फिर सरकार का फायदा क्या है?

3. बृजभूषण शरण सिंह का आरोप है कि आंदोलन कांग्रेस की तरफ से कराया जा रहा है, इस पर आपका क्या कहना है?
मुमताज: इस लेवल के इतने बड़े-बड़े खिलाड़ी, इतने बड़े नाम, जिन्होंने हमारे देश का प्रतिनिधित्व किया है और मेडल लेकर आए हैं, वे सभी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, तो आपको क्या लगता है कि कांग्रेस पार्टी ऐसा षड्यंत्र रचेगी? और ये लोग मान भी जाएंगे और इतने-इतने दिन-महीने तक सड़क पर बैठेंगे? यह खुद सोचने की बात है।

4. इस तरह की बातें भी निकल कर सामने आई हैं कि इस आंदोलन में सिर्फ एक ही राज्य के लोग शामिल हैं। बाकी किसी राज्य से समर्थन नहीं है?
मुमताज: हो सकता है इन लोगों में आवाज उठाने की हिम्मत आई हो। शायद यह आंदोलन लंबा चले तो और बहुत लोग अपनी आवाज उठाएं। आज देश के हर नागरिक को कहना चाहूंगी कि इस मामले पर उन्हें पहलवानों को अपना समर्थन देना चाहिए।