{"_id":"0918652c-a695-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ms-dhoni-s-mahi-racing-team-india-notches-second-win-in-a-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी की 'माही रेसिंग' का बज रहा है डंका","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
धोनी की 'माही रेसिंग' का बज रहा है डंका
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 16 Apr 2013 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मालिकाना हक वाली सुपरबाइक टीम ने स्पेन के एरागोन में रेस जीत ली है।
विज्ञापन
भारत की पहली विश्व सुपरबाइक टीम माही रेसिंग के राइडर फेबियन फोरेट ने स्पेन के एरागोन में आयोजित वर्ल्ड सुपरस्पोर्ट्स चैंपियनशिप में 2:02.743 का सबसे तेज लैप समय निकालते हुए रेस को जीता।
विज्ञापन
फेबियन फोरेट ने ग्रिड पर तीसरे स्थान से शुरुआत की और 18 लैप की रेस में सर्वश्रेष्ठ लैप समय निकाला।
वर्ष 2002 के डब्ल्यूएसएस चैंपियन फोरेट की यह 16वीं जीत है और इसके साथ ही वह विश्व चैंपियनशिप की रेस में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।
पोल पोजीशन से शुरुआत करने वाले फोरेट के टीम साथी और तीन बार के विश्व चैंपियन कीनन सोफूओग्लू शीर्ष तीन में जगह बनाने में नाकाम रहे।
कीनन ने ऑस्ट्रेलिया के फिलिप आइलैंड में 1:33.283 का लैप रिकॉर्ड बनाते हुए माही रेसिंग को सत्र की पहली जीत दिलाई थी।
सत्र में कुल 15 रेस होंगी जिसका एक चरण ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में नवंबर में संपन्न होगा। अगली रेस हालैंड के आसेन में 28 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन