फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   MMA fighter from Manipur Chungreng Koren special appeal to Prime Minister Modi, emotional video went viral

Manipur: मणिपुर के MMA फाइटर ने प्रधानमंत्री मोदी से की खास अपील, भावुक कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल, देखें

Mon, 11 Mar 2024 11:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 Mar 2024 11:21 AM IST
सार

भाजपा ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। मणिपुर में जातीय हिंसा में पिछले साल मई से अब तक 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और करीब 50 हजार लोग विस्थापित हुए हैं।

विज्ञापन
MMA fighter from Manipur Chungreng Koren special appeal to Prime Minister Modi, emotional video went viral
कोरेन और पीएम मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर के मिक्स्ड मार्शल आर्ट फाइटर चुंगरेंग कोरेन का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जातीय हिंसा से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करने और शांति बहाल करने की अपील कर रहे हैं। इस वीडियो में चुंगरेंग कोरेन भावुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह बयान कथित तौर पर मैट्रिक्स फाइट नाइट (एमएफएन) में एक बाउट के बाद दिया है।
विज्ञापन


कोरेन ने कहा, 'यह मेरा विनम्र अनुरोध है। मणिपुर में हिंसा हो रही है। लगभग एक साल हो गया है। लोग मर रहे हैं और कई लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। इन राहत शिविरों में भोजन और पानी की कमी है। बच्चे ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। भविष्य स्पष्ट नहीं है। मोदी जी, कृपया एक बार मणिपुर का दौरा करें और राज्य में शांति बहाल करें।' अमर उजाला इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने साझा किया वीडियो
सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो क्लिप साझा करते हुए युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास ने हिंदी में लिखा, 'यह मणिपुर से चुंगरेंग कोरेन हैं। काश प्रधानमंत्री के लिए मणिपुर उनके परिवार का हिस्सा होता तो आज शायद मणिपुर का हर नागरिक रोने को मजबूर नही होता।'

भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया नहीं
भाजपा ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। मणिपुर में जातीय हिंसा में पिछले साल मई से अब तक 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और करीब 50 हजार लोग विस्थापित हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जातीय हिंसा अराजकता में बदल गई है।

मणिपुर हिंसा
अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के बाद क्षेत्र में हिंसा बढ़ गई है। मणिपुर की आबादी का लगभग 53 प्रतिशत हिस्सा बनाने वाले और मुख्य रूप से इम्फाल घाटी में रहने वाले मैतेई, नागा और कुकी सहित आदिवासियों के विपरीत हैं, जो 40 प्रतिशत हैं और मुख्य रूप से पहाड़ी जिलों में निवास करते हैं।

जेसीओ का अपहरण
पिछले हफ्ते भारतीय सेना के एक सेवारत जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) को हिंसाग्रस्त मणिपुर के थौबल जिले से हथियारबंद लोगों के एक समूह ने कथित रूप से अपहरण कर लिया था और लगभग नौ घंटे बाद उन्हें मुक्त करा लिया गया था। सेना ने बाद में एक बयान में कहा था, 'सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप जेसीओ को शाम में सुरक्षित बचा लिया गया। जेसीओ फिलहाल थौबल जिले में वाइखोंग पुलिस थाने (काकचिंग के निकट) में हैं। मणिपुर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed