{"_id":"68ac403ee701a7881208ac37","slug":"mirabai-chanu-record-breaking-performance-to-expectedly-win-the-gold-medal-at-the-commonwealth-championships-2025-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Commonwealth Championships: वापसी पर मीराबाई चानू ने बिखेरी चमक, राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Commonwealth Championships: वापसी पर मीराबाई चानू ने बिखेरी चमक, राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
Mon, 25 Aug 2025 04:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 25 Aug 2025 04:21 PM IST
सार
चानू ने महिला 48 किलो भार वर्ग में इस दौरान क्लीन और जर्क मिलाकर कुल 193 किलो (84+109 किलो) का भार उठाया और शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
मीराबाई चानू
- फोटो : PTI
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारत की स्टार महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने वापसी पर चमक बिखेरी। चानू ने सोमवार को राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। चानू ने महिला 48 किलो भार वर्ग में इस दौरान क्लीन और जर्क मिलाकर कुल 193 किलो (84+109 किलो) का भार उठाया और शीर्ष स्थान हासिल किया।
31 वर्षीय चानू ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लिया था और इसके बाद से वह चोटों से जूझती रहीं। मीराबाई से राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद थी और उन्होंने आशा के अनुरूप ही प्रदर्शन किया। मीराबाई ने 2028 लॉस एंजिलिस खेलों के लिए नए ओलंपिक भार वर्ग लागू होने के बाद 49 किग्रा से 48 किग्रा में जाने का फैसला किया था।
मीराबाई ने इस 48 किग्रा भार वर्ग में अपना विश्व चैंपियनशिप खिताब और दो राष्ट्रमंडल खेलों के पदक जीते हैं, लेकिन उन्होंने सोमवार से पहले 2018 के बाद से इसमें प्रतिस्पर्धा नहीं की थी।