फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Ministry of Youth Affairs and Sports revoked Suspension of the Paralympic Committee of India

Paralympic Committee Suspension: भारतीय पैरालंपिक समिति का निलंबन रद्द, खेल मंत्रालय ने लिया निर्णय

Tue, 05 Mar 2024 07:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 05 Mar 2024 07:24 PM IST
सार

खेल मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) पर लगाए गए निलंबन को रद्द कर दिया। मंत्रालय का यह फैसला पैरालंपिक पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया को अध्यक्ष चुने जाने के बाद आया।

विज्ञापन
Ministry of Youth Affairs and Sports revoked Suspension of the Paralympic Committee of India
भारतीय पैरालंपिक समिति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेल मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) पर लगाए गए निलंबन को रद्द कर दिया। मंत्रालय का यह फैसला पैरालंपिक पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया को अध्यक्ष चुने जाने के बाद आया। दरअसल, पिछले महीने मंत्रालय ने समिति की चुनाव प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के बाद पीसीआई को निलंबित करने का आदेश दिया था। मंत्रालय ने कहा कि यह भारतीय पैरालंपिक समिति के संविधान और खेल संहिता दोनों का उल्लंघन है।
विज्ञापन


चुनाव के संचालन में देरी के कारण हुआ था निलंबन
खेल मंत्रालय ने बताया था कि 28 मार्च 2024 को चुनाव कराने का पीसीआई का निर्णय उसके संविधान और खेल संहिता दोनों का उल्लंघन करता है, जो पदाधिकारियों के कार्यकाल की समाप्ति से कम से कम एक महीने पहले चुनाव कराना अनिवार्य करता है। चुनाव के संचालन में जानबूझकर देरी के कारण निलंबन हुआ।
विज्ञापन


सरकारी परिपत्र और खेल संहिता के अनुसार, संविधान में निर्धारित चुनाव कराने में विफलता या सरकारी दिशानिर्देशों का अनुपालन न करना निलंबन का आधार है। मंत्रालय ने खेल संघों में सुशासन और जवाबदेही मानकों को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीआई का निलंबन रद्द
मंत्रालय ने निलंबन को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए कहा, "चूंकि चुनाव प्रक्रिया उस स्तर पर पहुंच गई है जहां नामांकित उम्मीदवारों को सर्वसम्मति से विधिवत निर्वाचित माना गया है, साथ ही महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि पीसीआई 06-15 मार्च, 2024 तक 2024 विश्व शूटिंग पैरा स्पोर्ट विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। पीसीआई के निलंबन को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed